शेयर मंथन में खोजें

दायरे में हैं बाजार, अहम स्‍तरों के ऊपर आयेगी नयी तेजी : श्रीकांत चौहान, कोटक सिक्योरिटीज

कोटक सिक्योरिटीज (Kotak Securities) में इक्विटी रिसर्च के प्रमुख श्रीकांत चौहान के मुताबिक गुरुवार (13 जून) को भी बेंचमार्क सूचकांक ऊपरी स्‍तर पर दायरे में घूमते रहे। इसके साथ ही निफ्टी 76 अंक जोड़कर, जबकि सेंसेक्‍स 204 अंकों की बढ़त के साथ बंद हुए। 

क्षेत्रों में रियल्‍टी सूचकांक में सबसे ज्‍यादा बढ़त आयी और ये 2% चढ़ गया, जबकि मीडिया सूचकांक में 1% की गिरावट देखने को मिली। तकनीकी तौर से बाजार में गैप अप शुरुआत के बाद ऊपरी स्‍तरों पर मुनाफावसूली देखने को मिली। हालाँकि, बाजार की छोटी अवधि की संरचना अब भी सकारात्‍मक पक्ष की ओर है। मौजूदा समय में एकदिनी चार्ट पर बाजार में कंसोलिडेशन देखने को मिल रहा है। 

ट्रेंड देखने वाले कारोबारियों के निए अभी 23300/76700 का स्‍तर मजबूत समर्थन दायरा होगा। इसके ऊपर सकारात्‍मक संरचना जारी रह सकती है। ऊपरी की तरफ हम निकट समय में 23500-23600/77000-77300 के स्‍तर देखने की उम्‍मीद कर सकते हैं।

दूसरी तरफ, अगर सूचकांक 23300/76700 के नीचे जाते हैं, तो एक‍दिनी करेक्‍शन से इनकार नहीं क‍िया जा सकता है और ये 23200-23100/76400-76200 के स्‍तरों का रीटेस्‍ट कर सकते हैं। ऐसे में 23600 के आसपास लॉन्‍ग पोजीशन घटाने, जब‍कि 23200/100 के स्‍तरों के आसपास गिरावट में खरीदारी की सलाह रहेगी। 

(शेयर मंथन, 14 जून 2024)   

(आप भी किसी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!