शेयर मंथन में खोजें

आज निचले स्तरों से वापसी कर सकते हैं बाजार, मध्यम अवधि में ढाँचा सकारात्मक : श्रीकांत चौहान, कोटक सिक्योरिटीज

कोटक सिक्योरिटीज (Kotak Securities) में इक्विटी रिसर्च के प्रमुख श्रीकांत चौहान के मुताबिक बुधवार (24 जुलाई) को बेंचमार्क सूचकांक में मुनाफावसूली देखने को मिली और इसी के साथ निफ्टी 66 अंक फिसल कर, जबकि सेंसेक्स 280 अंकों के नुकसान के साथ बंद हुए। 

क्षेत्रों के संदर्भ में, मीडिया सूचकांक में 2.5% की बढ़त आयी, जबकि बैंक निफ्टी सूचकांक लगभग 1% टूट गया। तकनीकी नजरिये से बाजार में ऊपरी स्तरों पर बिकवाली का दबाव है। हालाँकि मध्यम अवधि में बाजार का ढाँचा सकारात्मक बना हुआ है, जो गिरावट में खरीदारी का मौका हो सकता है। 

हम आशा रखते हैं कि 24300/79700 के स्तर पर 20 दिनों का एसएमए (सिंपल मूविंग ऐवरेज) दिन का ट्रेंड तय करने वाला अहम स्तर की तरह काम करेगा। अगर बाजार 24300/79700 के स्तर के ऊपर जाते हैं, तो ये 24500-24650/80500-80750 के स्तरों तक बढ़ सकते हैं।

इसके विपरीत, 20 दिनों के एसएमए या 24300/79700 के स्तर के नीचे बिकवाली का दबाव बढ़ सकता है, जो बाजार को 24150-24100/79300-79000 के स्तरों को रीटेस्ट करने को भेज सकता है।  

यह देखते हुए कि आज मासिक एफएंड को सौदों के निप्टान का दिन है, बाजार निचले स्तरों से वापसी कर सकते हैं। हमारी रणनीति 24000 के स्तर पर स्टॉप लॉस के साथ 24200 और 24100 के स्तरों के बीच खरीदारी की रहेगी। 

बैंक निफ्टी 51500 के स्तर के नीचे 50800 या 50500 के स्तर तक टूट सकता है। तकनीकी नजरिये से देखें तो बैंक निफ्टी में 50500 के स्तर से वापसी आने का अनुमान है। बैंक निफ्टी को 50500 के स्तरों पर खरीदने के लिए 50200 के स्तर पर स्टॉप लॉस रखने की सलाह रहेगी। 50500 के स्तर के नीचे बंद होने पर इसमें कमजोरी बढ़ सकता है। 

(शेयर मंथन, 25 जुलाई 2024)

(आप भी किसी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!