शेयर मंथन में खोजें

छोटी अवधि के औसत से आगे निकले बाजार, कुछ हफ्तों तक कर सकते हैं कंसोलिडेट : श्रीकांत चौहान, कोटक सिक्योरिटीज

कोटक सिक्योरिटीज (Kotak Securities) में इक्विटी रिसर्च के प्रमुख श्रीकांत चौहान के मुताबिक शुक्रवार (02 अगस्त) को भारतीय बाजार वैश्विक शेयर बाजारों से रुझान लेते हुए नजर आये, जहाँ पिछले कुछ दिनों की बड़ी गिरावट दर्ज की गयी। अर्थव्यवस्था संबंधी कमजोर आँकड़ों और निराशाजनक तिमाही नतीजे इस गिरावट की वजह बने। 

हालाँकि भारतीय शेयर वैश्विक बाजारों की तुलना में बेहतर रहे, जहाँ 1.50% से ज्यादा की गिरावट आयी। साप्ताहिक आधार पर निफ्टी 0.40% टूट गया, जबकि सेंसेक्स में 300 अंकों के नुकसान रहा। रियल्टी, ऑटो और आईटी क्षेत्र में साप्ताहिक आधार पर 2% से अधिक का नुकसान रहा, जबकि निफ्टी फार्मा सूचकांक में मामूली रूप से तेजी रही। जोमाटो के अच्छे तिमाही नतीजे आने के बाद नये दौर की कंपनियों में खरीदारी का रुझान देखने को मिला।

सप्ताह के दौरान तकनीकी तौर से बाजार नये उच्च स्तर छूने में कामयाब रहा। निफ्टी और सेंसेक्स ने प्रमुख मील के पत्थर पार किया, निफ्टी 25000 के पार निकला, तो सेंसेक्स 82000 के स्तर के ऊपर निकल गया। हालाँकि अभी ज्यादातर स्टॉक और सूचकांक प्रमुख प्रतिरोध स्तरों के करीब हैं और हमें कुछ दिनों या हफ्तों के लिए कंसोलिडेशन देखने को मिल सकता है। ऐसा तब होता है, जब बाजार छोटी अवधि के औसत स्तरों से बहुत आगे निकल जाते हैं। 

बाजार 24600/80900 और 24500/80600 के स्तरों के बीच निकटतम आधार पर समर्थन खोज सकते हैं। दूसरी तरफ बाजार जब तक 25100/82200 के स्तर पार नहीं कर लेते, जब तक दायरे में गतिविधि देखने को मिल सकती है। ऐसे में 24600 और 24500/80900 और 80600 के स्तरों के बीच चुनिंदा स्टॉक खरीदने की रणनीति बनानी चाहिए।

24500/80600 के स्तर के नीचे बंद होने पर बाजार 24250/79900 या 24100/79500 के स्तरों की तरफ फिसल सकते हैं। 24900-25000/81700-82000 के स्तरों की तरफ उछाल लॉन्ग पोजीशन को घटाने का मौका हो सकती है। 

बैंक निफ्टी 51000 के स्तर के ऊपर रहने में कामयाब रहा है, जो सकारात्मक है और निकट समय में सूचकांक को 52000 के स्तर की तरफ बढ़ने में मददगार हो सकता है। 51000 के स्तर के नीचे का बंद सूचकांक में कमजोरी बढ़ने का कारण बन सकता है। ऐसे में ये 50500 या 50200 के स्तरों तक टूट सकता है। 

(शेयर मंथन, 05 अगस्त 2024)

(आप भी किसी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!