शेयर मंथन में खोजें

लक्ष्य की ओर बढ़ रहा है बाजार, बैंक निफ्टी में तेजी लौटने के संकेत : श्रीकांत चौहान, कोटक सिक्योरिटीज

कोटक सिक्योरिटीज (Kotak Securities) में इक्विटी रिसर्च के प्रमुख श्रीकांत चौहान के मुताबिक बुधवार (21 अगस्त) को बेंचमार्क सूचकांक में सकारात्मक गति जारी रहने के साथ ही निफ्टी 71 अंक ऊपर और सेंसेक्स 102 अंकों की उछाल के साथ बंद हुए। 

एफएमसीजी और मीडिया सूचकांक में 1-1% की उछाल आयी, जबकि रियल्टी सूचकांक 1.25% टूट गया। बाजार जब तक 24650/80600 के स्तर के ऊपर ट्रेड कर रहे हैं, तब तक तेजी का रुझान जारी रह सकता है और ये ऊपर 24850-24950/81400-81700 के स्तरों की तरफ बढ़ सकते हैं।

हम 24950/81700 के अनुमानित लक्ष्य की तरफ बढ़ रहे हैं, अत: इस स्तर के करीब लॉन्ग पोजीशन को घटाने की सलाह रहेगी। समर्थन 24650/80600 और 24600/80400 के स्तरों पर मौजूद है। 

बैंक निफ्टी में अनुमानित लक्ष्य से छोटी रिकवरी देखने को मिली औ ये दिन के उच्च स्तर के करीब बंद हुआ। यह तेजी में वापसी की संरचना का संकेत है, अर्थात 51200 का स्तर  50400 के स्तर पर मामूली व्यवधान के साथ प्राप्त करने योग्य है। समर्थन 50500 और 50400 के स्तरों पर मौजूद है। 

(शेयर मंथन, 22 अगस्त 2024)

(आप भी किसी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!