शेयर मंथन में खोजें

निकट समय में कंसोलिडेशन में रह सकते हैं बाजार, बनी रहेगी स्टॉक आधारित गतिविधि : सिद्धार्थ खेमका, मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज

मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज (Motilal Oswal Financial Services Ltd) में रीटेल रिसर्च प्रमुख सिद्धार्थ खेमका के मुताबिक गुरुवार (22 अगस्त) को निफ्टी में पूरे कारोबारी सत्र के दौरान सतर्क कारोबार हुआ और ये 41 अंकों की बढ़त के साथ 24812 के स्तर पर बंद हुआ। 

आज ज्यादातर क्षेत्रीय सूचकांक हरे निशान में रहे और कंज्यूमर ड्यूरेबल्स और एफएमसीजी क्षेत्र में खरीदारी आयी। वैश्विक स्तर पर अमेरिकी फेड की बैठक के विवरण से पता चलता है कि ज्यादातर अधिकारी ब्याज दरें घटाने और वेतन में कटौती के पक्ष में हैं, जिससे बाजार भावना उत्साहित हुई। 

कल जैक्सन होल सिंपोजियम में अमेरिकी फेड प्रमुख पॉवेल के भाषण पर सबकी नजर होगी। निवेशकों को ब्याज दरों में कटौती के संकेतों की तलाश होगी। सभी सितंबर की बैठक में ब्याज दरों में कटौती की उम्मीद लगा रहे हैं और बाद की बैठकों में इस चलन के जारी रहने की संभावना जता रहे हैं।  

अत: निकट समय में बाजार कंसोलिडेट कर सकते हैं। जबकि क्षेत्रीय अदला-बदली और चुनिंदा स्टॉक आधारित गतिविधि बनी रहेगी। 

(शेयर मंथन, 22 अगस्त 2024) 

(आप भी किसी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!