शेयर मंथन में खोजें

बाजार में जारी रह सकती है पुलबैक संरचना, 25300 पर घटायें लॉन्ग पोजीशन : श्रीकांत चौहान, कोटक सिक्योरिटीज

कोटक सिक्योरिटीज (Kotak Securities) में इक्विटी रिसर्च के प्रमुख श्रीकांत चौहान के मुताबिक बुधवार (04 सितंबर) को कमजोर वैश्विक रुझान की वजह से बेंचमार्क सूचकांक बड़े नुकसान के साथ नीचे खुले थे। मगर कारोबारी सत्र की समाप्ति तक निफ्टी 81 अंक टूट कर, जबकि सेंसेक्स 203 अंकों के नुकसान के साथ बंद हुए।

क्षेत्रों के संदर्भ में देखें तो चुनिंदा फार्मा, हेल्थकेयर और रियल्टी स्टॉक में खरीदारी का रुझान था, जबकि पीएसयू बैंक सूचकांक 1.6% तक टूट गया और आईटी सूचकांक में तकरीबन 1% की गिरावट के साथ सबसे ज्यादा नुकसान दर्ज किया गया। 

तकनीकी तौर से गैप-डाउन शुरुआत के बाद बाजार में पुलबैक रैली देखने को मिली और निचले स्तरों से 130/550 अंकों की रिकवरी आयी। दैनिक कारोबारियों के लिए 25100/82000 के स्तर पर समर्थन क्षेत्र है, जो महत्वपूर्ण है। बाजार जब तक इस स्तर के ऊपर कारोबार कर रहे हैं, तब तक पुलबैक संरचना जारी रह सकती है। 

ऊपर की तरफ 25300-25350/82500-82800 के स्तरों तक निकटतम प्रतिरोध हो सकता है। हालाँकि 25350/82750 का स्तर टूटने के बाद शॉर्ट कवरिंग का दबाव आ सकता है। 25100/82000 के स्तर के नीचे बाजार 25000/81700 के स्तर का रीटेस्ट कर सकता है। ऐसे में 25300-25350 के स्तरों के बीच लॉन्ग पोजीशन घटाने की रणनीति बनानी चाहिए।

मौजूदा समय में बैंक निफ्टी में सुस्त गतिविधि देखने को मिल रही है। मगर 51800 का स्तर पार करने पर सूचकांक 52000 के ऊपर निकलने के लिए तैयार हो जायेगा। 

(शेयर मंथन, 05 सितंबर 2024)

(आप भी किसी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!