शेयर मंथन में खोजें

निकट समय में बाजार में रह सकती है अस्थिरता, फेड की बैठक के नतीजों पर नजर : सिद्धार्थ खेमका, मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज

मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज (Motilal Oswal Financial Services Ltd) में रीटेल रिसर्च प्रमुख सिद्धार्थ खेमका के मुताबिक बुधवार (18 सितंबर) को निफ्टी ने 41 अंकों के नुकसान के साथ 25378 के स्तर पर बंद होने से पहले नया उच्च स्तर छुआ और कंसोलिडेट करता रहा।

व्यापक बाजार में लगातार दूसरे दिन मुनाफावसूली देखने को मिली और इसी के साथ निफ्टी मिडकैप 100 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 क्रमश: 0.6%/0.4% के नुकसान के साथ बंद हुए। बैंक और वित्तीय क्षेत्र के अलावा अन्य सभी क्षेत्र लाल निशान में बंद हुए।

आज देर शाम अमेरिकी फेड की बैठक के नतीजे आने से पहले निवेशक सतर्क रुख अपना रहे हैं। 25 आधार अंकों की कटौती को बाजार ने पहले ही डिस्काउंट कर लिया है और ऐसा होने पर मुनाफावसूली आ सकती है। हालाँकि फेड द्वारा 50 आधार अंकों की काटौती बाजार भावना को उत्साहित कर सकती है।

इसके अलावा फेड की टिप्पणी भी अहम होगी क्योंकि इसमें ब्याज दरों में कटौती की साइकिल की अवधि और मात्रा की स्पष्टता मिलेगी। फेड के कदम का अनुसरण करते हुए चीन और बैंक ऑफ इंग्लैंड (बीओई) भी गुरुवार को ब्याज दरों में कटौती पर निर्णय की घोषणा करेंगे। इसलिए हमें ब्याज दरों के प्रति संवेदनशील क्षेत्रों में फोकस के साथ ही निकट समय में बाजार में अस्थिरता का अनुमान है। 

(शेयर मंथन, 18 सितंबर 2024) 

(आप भी किसी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!