शेयर मंथन में खोजें

25550 का स्तर है अहम, इसे पार करने तक घटायें लॉन्ग पोजीशन : श्रीकांत चौहान, कोटक सिक्योरिटीज

कोटक सिक्योरिटीज (Kotak Securities) में इक्विटी रिसर्च के प्रमुख श्रीकांत चौहान के मुताबिक पिछले चार दिनों से कंसोलिडेट कर रहे बाजार बुधवार (18 सितंबर) को ब्याज दरों पर कटौती का फैसला लेने वाली अमेरिकी फेड की बैठक से पहले काफी अस्थिर रहे। हालाँकि बाजार बंद भाव के आधार पर 25350 के स्तर के ऊपर बंद होने में कामयाब रहे, जो पिछली तेजी का सर्वोच्च स्तर है। 

बाजार के तकनीकी पैटर्न के आधार पर हमें 25300 और 25200 के स्तरों के बीच खरीदारी का सपोर्ट नजर आ रहा है। ऊपर की तरफ 25450-25500 और 25550 के स्तरों पर निर्णायक बाधा है, जबकि 25550 के ऊपर का बंद बाजार को सकारात्मक तौर से चकित करेगा। बाजार जब तक 25550 का स्तर पार नहीं कर लेता है, तब तक 25450 और 25550 के स्तरों के बीच लॉन्ग पोजीशन को घटाने की सलाह रहेगी। 

बैंक निफ्टी ने 52700 अपेक्षित लक्ष्य प्राप्त कर लिया है। अगर बैंक निफ्टी में 52300-52000 के स्तरों तक करेक्शन आता है, तो 51900 के स्तर पर स्टॉप लॉस के साथ खरीदारी की कॉन्ट्रा बेट लेने की सलाह दी जाती है। ऊपर की तरफ 53370 के स्तर पर मुख्य प्रतिरोध स्तर होगा। 

(शेयर मंथन, 19 सितंबर 2024)

(आप भी किसी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!