शेयर मंथन में खोजें

26000 को पार करने के करीब निफ्टी, बाजार में तेजी बने रहने का अनुमान : सिद्धार्थ खेमका, मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज

मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज (Motilal Oswal Financial Services Ltd) में रीटेल रिसर्च प्रमुख सिद्धार्थ खेमका के मुताबिक सोमवार (23 सितंबर) को निफ्टी में गैपअप शुरुआत के बाद दिन के कारोबार के दौरान मजबूती आयी और ये 148 अंक (0.60%) की उछाल के साथ बंद हुआ। 

व्यापक बाजार में भी तेजी आयी और निफ्टी मिडकैप 100 0.70%, निफ्टी स्मॉलकैप 100 1.1%  ऊपर बंद हुए। आईटी सेक्टर के अतिरिक्त अन्य सभी क्षेत्र हरे निशान में बंद हुए। इसके साथ ही पीएसयू बैंक, रियल्टी, ऑयल ऐंड गैस और ऑटो क्षेत्रों में सबसे ज्यादा बढ़त रही। 

अमेरिका के फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में आक्रामक कटौती और नरम रुख से वैश्विक और घरेलू बाजारों में रैली ट्रिगर हुई है। पिछले कुछ कारोबारी सत्र से विदेशी निवेशक भी भारतीय शेयर बाजार में मुख्य खरीदार (आज की तारीख तक 29148 करोड़ रुपये) रहे हैं। इन्होंने शुक्रवार को तकरीबन 14000 करोड़ रुपये की खरीद की, जिसमें एफटीएसई पुनर्संतुलन भी शामिल था। 

निफ्टी में सितंबर में अब तक लगभग 3% की तेजी आ चुकी है और अब ये 26000 के स्तर को पार करने के नजदीक खड़ा है। हमें बाजार दिग्गजों का उम्दा प्रदर्शन आगे भी जारी रहने के साथ ही सकारात्मक मोमेंटम बने रहने की उम्मीद है। हमें उम्मीद है कि अमेरिका के जीडीपी और कोर पीसीई आँकड़े, फेड प्रमुख पॉवेल की टिप्पणी और मासिक वायदा निप्टान जैसी मुख्य घटनायें बाजार को व्यस्त रखेंगे। 

(शेयर मंथन, 23 सितंबर 2024) 

(आप भी किसी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!