शेयर मंथन में खोजें

स्टॉक आधारित सक्रियता के साथ दायरे में कंसोलिडेट करेगा बाजार : सिद्धार्थ खेमका, मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज

मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज (Motilal Oswal Financial Services Ltd) में रीटेल रिसर्च प्रमुख सिद्धार्थ खेमका के मुताबिक गुरुवार (10 अक्तूबर) को पूरे कारोबारी सत्र के दौरान निफ्टी सतर्क कारोबार करते हुए 24998 के स्तर पर सकारात्मक झुकाव के सपाट बंद हुआ। 

निफ्टी मिडकैप 100 में 0.30% की नरमी आयी, जबकि निफ्टी स्मॉलकैप 100 में 0.20% की तेजी रही। इसके साथ ही व्यापक बाजार का रुख मिलाजुला रहा। क्षेत्रवार भी मिलाजुला रुख रहा और बैंकिंग और वित्तीय स्टॉक में खरीदारी देखने को मिली। 

किसी बड़े संकेत के अभाव में बाजार में कारोबार मंदा रहा और विदेशी निवेशकों की बिकवाली जारी रही। कुल मिलाकर हमारा अनुमान है कि बाजार स्टॉक आधारित गतिविधियों के साथ दायरे में कंसोलिडेट करेंगे।

टीसीएस के दूसरी तिमाही के नतीजे आज देर शाम जारी होने से आईटी क्षेत्र पर नजर रहेगी, क्योंकि यह अन्य कंपनियों के लिए रास्ता निर्धारित करेगा। वैश्विक स्तर पर निवेशकों को आज जारी होने वाली अमेरिका के मुद्रास्फीति आँकड़ों का इंतजार होगा। 

(शेयर मंथन, 10 अक्तूबर 2024) 

(आप भी किसी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!