शेयर मंथन में खोजें

बाजार का ढाँचा दिशाहीनता का, किसी भी ओर ब्रेकआउट के इंतजार में हैं कारोबारी : श्रीकांत चौहान, कोटक सिक्योरिटीज

कोटक सिक्योरिटीज (Kotak Securities) में इक्विटी रिसर्च के प्रमुख श्रीकांत चौहान के मुताबिक गुरुवार (10 अक्तूबर) को बेंचमार्क सूचकांक में धीमा कारोबार देखने को मिला। इसके साथ ही निफ्टी में 17 अंकों की तेजी आयी, जबकि सेंसेक्स 144 अंकों की बढ़त के साथ बंद हुआ।

क्षेत्रवार बैंकिंग और वित्तीय स्टॉक में खरीदारी आयी जिससे बैंक निफ्टी में 1% से ज्यादा की बढ़त देखने को मिली, जबकि फार्मा सूचकांक में सबसे ज्यादा गिरावट आयी और ये तकरीबन 2% टूट गया। तकनीकी तौर से ठंडी शुरुआत के बाद बाजार पूरे दिन 24980 और 25130/81550 और 82000 के संकरे दायरे में बना रहा।

दैनिक चार्ट पर एक छोटी अंदरूनी कैंडल बनी है और एकदिनी चार्ट पर गैर-दिशात्मक गतिविधि तेजड़ियों और मंदड़ियों के बीच अनिश्चितता का संकेत दे रही है। हमारा मानना है कि कारोबारी किसी भी ओर ब्रेकआउट का इंतजार कर रहे हैं, इसलिए बाजार का मौजूदा ढाँचा दिशाहीनता का बना हुआ है। 

कारोबारियों के लिए अब 25270/82400 ब्रेकआउट के महत्वपूर्ण स्तर होंगे। इसके ऊपर बाजार में 25500-25600/83100-83400 के स्तर तक उछाल आ सकती है। दूसरी तरफ, 24900/81300 के स्तर के नीचे टूटने पर बाजार में कमजोरी आगे बढ़ सकती है। इसके नीचे बाजार 24800-24700/81000-80700 के स्तरों को रीटेस्ट कर सकते हैं। 24700/84700 के नीचे का बंद होने पर बाजार में 24400/84100 के स्तरों तक तीव्र गिरावट आ सकती है। 

बैंक निफ्टी में 50800 के स्तर पर सपोर्ट है। 50800 के स्तर के नीचे ये धीरे-धीरे 50500 और 50200 के स्तर तक फिसल सकता है। दूसरी तरफ 51700 के स्तर के ऊपर निकलने पर सूचकांक में तेजी की उम्मीद की जा सकती है, जो बैंक निफ्टी को 52500 के स्तर की तरफ जाने के लिए प्रेरित करेगा।

(शेयर मंथन, 11 अक्तूबर 2024)

(आप भी किसी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!