शेयर मंथन में खोजें

बाजार में जारी रहेगी अस्थिरता, दिग्गजों के तिमाही नतीजों से मिलेंगे संकेत : सिद्धार्थ खेमका, मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज

मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज (Motilal Oswal Financial Services Ltd) में रीटेल रिसर्च प्रमुख सिद्धार्थ खेमका के मुताबिक मंगलवार (05 नवंबर) को निफ्टी सपाट खुलने के बाद दिन में मजबूत वापसी करते हुए सकारात्मक झुकाव के साथ 218 अंक (0.9%) की दमदार बढ़त बना कर 24213 के स्तर पर बंद हुआ।  

एफएमसीजी और मीडिया सूचकांक को छोड़ कर सभी क्षेत्रीय सूचकांक हरे निशान में बंद हुए। इनमें सरकार द्वारा घरेलू उद्योग की सुरक्षा के लिए इस्पात के आयात पर सुरक्षा शुल्क लगाने की रिपोर्ट के बाद धातु सूचकांक में सबसे ज्यादा बढ़त (2.8%) दर्ज की गयी। इसके अतिरिक्त निफ्टी मेटल सूचकांक में चीन द्वारा महत्वपूर्ण प्रोत्साहन घोषणा की उम्मीदों से तेजी आयी। नयी खरीदारी का रुझान उभरने से, खासतौर से पीएसयू बैंकों द्वारा मजबूत तिमाही नतीजों के बाद बैंकिंग सूचकांक में 1.9% की तेजी रही।

व्यापक बाजार में मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांक क्रमश: 0.6% और 0.4% की वृद्धि हुई। घरेलू विनिर्माण गतिविध डाटा में वापसी ने आज बाजार भावना का समर्थन किया। हालाँकि अमेरिकी राष्ट्रपति नतीजों को लेकर घबराहट बनी हुई है, क्योंकि इसकी वजह से वैश्विक नीति में बड़े बदलाव हो सकते हैं।

बाजार में अंतिम घंटे में सुधार अमेरिकी चुनाव परिणामों से पहले शॉर्ट कवरिंग और कल की तीव्र गिरावट की वजह से हुआ। हमें बाजार में वैश्विक कारणों के साथ अगले कुछ दिनों में सूचकांक दिग्गजों के तिमाही नतीजे घोषित करने की वजह से स्टॉक आधारित गतिविधि की वजह से अस्थिरता जारी रहने का अनुमान है।

(शेयर मंथन, 05 नवंबर 2024) 

(आप भी किसी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!