शेयर मंथन में खोजें

बाजार की एकदिनी बनावट कमजोर, 24500 के स्तर पर रखें नजर : श्रीकांत चौहान, कोटक सिक्योरिटीज

कोटक सिक्योरिटीज (Kotak Securities) में इक्विटी रिसर्च के प्रमुख श्रीकांत चौहान के मुताबिक बेंचमार्क सूचकांकों में ऊपरी स्तरों पर मुनाफावसूली आयी, निफ्टी 93 अंक टूट गया, जबकि सेंसेक्स 236 अंकों के नुकसान के साथ बंद हुआ। 

क्षेत्रों में आईटी सूचकांक ने बेहतरीन प्रदर्शन किया और 0.75% की उछाल दर्ज की गयी, वहीं मिडिया सूचकांक में सबसे ज्यादा 2% का नुकसान देखने को मिला। तकनीकी तौर से सुस्त शुरुआत के बाद बाजार में ऊपरी स्तरों पर मुनाफावसूली का दबाव देखने को मिला। इसके साथ ही इसने दैनिक चार्टों पर मंदी की कैंडल भी बनायी है, जो बड़े पैमाने पर नकारातमक है। 

हमारा मानना है कि बाजार की एकदिनी बनावट कमजोर है, मगर नयी बिकवाली 24500/81000 का स्तर टूटने के बाद ही मुमकिन हो सकती है। इस स्तर के नीचे बाजार 24350-24300/80500-80300 के स्तरों तक फिसल सकते हैं। 

दूसरी तरफ, ऊपर की ओर 24620/81500 के स्तर के ऊपर बाजार का रुझान बदल सकता है। इसके ऊपर बाजार में 24700/81800 के स्तरों तक उछाल आ सकती है। इससे आगे भी तेजी बनी रह सकती है, जिससे सूचकांक 24775/82000 के स्तर तक ऊपर जा सकते हैं। 

(शेयर मंथन, 13 दिसंबर 2024)

(आप भी किसी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!