शेयर मंथन में खोजें

निफ्टी में 22800 के ऊपर जारी रह सकती है पुलबैक संरचना : श्रीकांत चौहान, कोटक सिक्योरिटीज

कोटक सिक्योरिटीज (Kotak Securities) में इक्विटी रिसर्च के प्रमुख श्रीकांत चौहान के मुताबिक बेंचमार्क सूचकांक में सोमवार को बाजार की कमजोर शुरुआत के बाद एकदिनी वापसी देखने को मिली, निफ्टी 30 अंक और सेंसेक्स 58 अंकों की बढ़त के साथ बंद हुए। 

क्षेत्रों में हेल्थकेयर और फार्मा सूचकांकों में 1% से अधिक की तेजी आयी, जबकि रक्षा सूचकांक सबसे ज्यादा टूट गया, इसमें तकरीबन 3% की गिरावट रही। तकनीकी तौर से सुबह के शुरुआती एकदिनी करेक्शन के बाद बाजार ने 22725/75300 के स्तर के आसपास समर्थन लिया और तीव्र वापसी की।

हालाँकि, छोटी अवधि में बाजार की बनावट अब भी नीचे की तरफ है। हमारा मानना है कि बाजार जब तक 22800/75500 के स्तर के ऊपर कारोबार करेंगे, तब तक पुलबैक संरचना जारी रहेगी। ऊपर की तरफ ये 23000/76200 के स्तर तक जा सकते हैं। इसके आगे तेजी जारी रह सकती है, जो बाजार को 23075/76500 के स्तर तक ले जा सकती है।

इसके विपरीत 22800/75500 के नीचे बाजार की भावना बदल सकती है। इसके नीचे बाजार 22725-22650/75300-75000 के स्तर तक टूट सकते हैं। 

(शेयर मंथन, 18 फरवरी 2025)

(आप भी किसी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!