शेयर मंथन में खोजें

भारतीय बाजार में अगले कुछ दिन और जारी रह सकती है सुस्ती : सिद्धार्थ खेमका, मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज

मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज (Motilal Oswal Financial Services Ltd) में रीटेल रिसर्च प्रमुख सिद्धार्थ खेमका के मुताबिक अनुमान से कमजोर आर्थिक आँकड़ों की चिंता में टूटे अमेरिकी शेयर बाजार के पद चिह्नों पर चलते हुए बेंचमार्क सूचकांक निफ्टी 1.06% की गिरावट के साथ 22,553 के स्तर पर आठ महीने के निम्न स्तर पर आ गया। 

फरवरी का सेवा पीएमआई 17 महीनों के निचले स्तर पर आ गया और मौजूदा आवास बिक्री में अनुमान से अधिक गिरावट रही। फरवरी में अमेरिकी उपभोक्ता भावना 15 महीनों के निम्न स्तर पर पहुँच गयी, जबकि अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप के प्रस्तावित शुल्कों के कारण महँगाई की प्रत्याशा बढ़ गयी है। बढ़ती आर्थिक अनिश्चितता के बीच अधिकांश एशियाई बाजारों ने भी अमेरिकी बाजारों के नुकसान को प्रतिबिंबित किया। 

भारतीय बाजार को एफआईआई की लगातार बिकवाली और अमेरिका की पारस्परिक शुल्क लगाने की धमकियों के कारण और अधिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। निफ्टी मिडकैप 100 और स्मॉलकैप 100 दोनों सूचकांकों में 1% की गिरावट के साथ व्यापक बाजार में बिकवाली का दबाव देखने को मिला। निफ्टी आईटी सूचकांक 2.7% का नुकसान रहा, क्योंकि घरेलू आईटी कंपनियाँ सेवाओं के निर्यात के लिए अमेरिका पर बहुत निर्भर हैं। 

एनबीएफसी, वित्तीय, रियल एस्टेट और कंज्यूमर ड्यूरेबल स्टॉक शुक्रवार को फरवरी 2025 के आरबीआई एमपीसी की बैठक के विवरण जारी होने के बाद केंद्र में रह सकते हैं, क्योंकि अनुमान लगाया जा रहा है कि मुख्य मुद्रास्फीति में कमी आने से आरबीआई अपनी आगामी अप्रैल 2025 की बैठक में ब्याज दरों में और कटौती जारी रख सकता है।

पिछले कुछ कारोबारी सत्रों में कंसोलिडेट करने के बाद निफ्टी ने 22800 के मुख्य समर्थन स्तर को तोड़कर नीचे की तरफ चाल जारी रखी। कमजोर वैश्विक संकेतों के बीच निवेशकों की धारणा कमजोर है और हमारा अनुमान है कि बाजार अगले कुछ दिनों तक सुस्त बने रह सकते हैं। 

(शेयर मंथन, 24 फरवरी 2025) 

(आप भी किसी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!