शेयर मंथन में खोजें

छोटी अवधि में बाजार का ढाँचा सकारात्मक, अहम स्तरों को देखें : श्रीकांत चौहान, कोटक सिक्योरिटीज

कोटक सिक्योरिटीज (Kotak Securities) में इक्विटी रिसर्च के प्रमुख श्रीकांत चौहान का कहना है कि भरोसेमंद अपट्रेंड तेजी के बाद वर्तमान में बाजार में ऊपरी स्तरों कुछ मुनाफावसूली दिखायी दे रही है। हालाँकि, बाजार का छोटी अवधि में ढाँचा सकारात्मक बना हुआ है। 

दैनिक कारोबारियों के लिए 23600-23500/77800-77500 का स्तर मुख्य समर्थन क्षेत्र होगा। इस स्तर के ऊपर बजार 23850/78800 से 24000/79200 के दायरे का रीटेस्ट कर सकते हैं। 23800/78800 के ऊपर का बंद बाजार को लंबी अवधि में मदद करेगा। 

दूसरी तरफ, 23500/77800 के नीचे फिसलने पर बाजार की धारणा बदल सकती है, क्योंकि बाजार धीरे-धीरे 23400-23300/77500-77200 के स्तर तक फिसल सकते हैं। 23500 के स्तर पर बंद भाव के आधार पर स्टॉपलॉस के साथ 23500/23600 के स्तरों के बीच खरीदने की रणनीति बनानी चाहिए। 23800 के आसपास कमजोर लॉन्ग पोजीशन घटायें। 

बैंक निफ्टी ने 52000 का स्तर पार कर लिया है, हालाँकि इस स्तर के आसपास इसमें मुनाफावसूली भी देखने को मिली है। 51000 और 50800 के बीच गिरावट में खरीदारी की सलाह रहेगी। इसके लिए 50500 के स्तर पर स्टॉपलॉस रखें। 52000 के आसपास कमजोर लॉन्ग पोजीशन घटाने का सुझाव है। 

(शेयर मंथन, 26 मार्च 2025)

(आप भी किसी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!