शेयर मंथन में खोजें

बाजार में दिशाहीन गतिविध, प्रतिरोध पार न कर पाना हो सकता है नकारात्मक : श्रीकांत चौहान, कोटक सिक्योरिटीज

कोटक सिक्योरिटीज (Kotak Securities) में इक्विटी रिसर्च के प्रमुख श्रीकांत चौहान के मुताबिक गुरुवार को मानक सूचकांक में निम्न स्तरों से कुछ सुधार दिखाई दिया, इसके बाद निफ्टी 82 अंक, जबकि सेंसेक्स 322 अंकों के नुकसान के साथ बंद हुए। 

क्षेत्रों में, आईटी सूचकांक में तीव करेक्शन हुआ, इसमें 4% का नुकसान रहा, जबकि फार्मा सूचकांक सर्वाधिक बढ़ने वालों में रहा और इसमें 2% की तेजी आयी। तकनीकी तौर से, गैप डाउन शुरुआत के बाद, बाजार को 23150/75800 के निकट समर्थन मिला और इसने वापसी की।

हालाँकि, ये 23350/77000 पर प्रतिरोध क्षेत्र को पार नहीं कर पाया, जो बड़े पैमाने पर नकारात्मक है। हमारा मानना है कि बाजार वर्तमान में दिशाहीन गतिविधि का अनुभव कर रहा है। नीचे की तरफ, इसे निरंतर 23150/75800 के निकट समर्थन मिल रहा है, जबकि 23350/77000 के करीब मुनाफावसूली आ रही है। 

छोटी अवधि के कारोबारियों के लिए 23350/77000 देखने के लिहाज से अब अहम होगा। अगर सूचकांक इस स्तर के ऊपर निकलता है, तो 23500-23600/77500-77800 की तरफ उछाल आ सकती है।

इसके विपरीत, अगर ये 23150/75800 के स्तर के नीचे गिरा, तो बिकवाली का दबाव बढ़ सकता है और बाजार संभावित रूप से 23000-22950/75500-75300 के आसपास के स्तरों का रीटेस्ट कर सकता है। 23050/22950 के स्तरों के बीच चुनिंदा स्टॉक खरीदने की रणनीति होनी चाहिए।

(शेयर मंथन, 04 अप्रैल 2025)

(आप भी किसी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!