शेयर मंथन में खोजें

बाजार में पुलबैक तेजी के संकेत, 22000 के स्तर पर रखें नजर : श्रीकांत चौहान, कोटक सिक्योरिटीज

कोटक सिक्योरिटीज (Kotak Securities) में इक्विटी रिसर्च के प्रमुख श्रीकांत चौहान के मुताबिक सोमवार को कमजोर वैश्विक धारणा के बीच हमारे बाजार में भी तीव्र करेक्शन देखने को मिला। निफ्टी में 3% से अधिक की गिरावट आयी, जबकि सेंसेक्स 2200 अंकों से ज्यादा टूट गया। 

सभी प्रमुख क्षेत्रीय सूचकांक लाल निशान में रहे, धातु और रियल एस्टेट क्षेत्र में सर्वाधिक गिरावट रही, धातु 6% और रियल एस्टेट 5% टूट गये। तकनीकी तौर से बाजार उल्लेखनीय रूप से नीचे खुले थे, मगर निम्न स्तरों से एकदिनी रिकवरी हुई। लेकिन गिरावट के निचले स्तर पर तेजी की बड़ी कैंडल बनना सकारात्मक संकेत है। 

हालाँकि, अगर को सहायक कैंडल कल के कैंडल की तेजी को आज बरकरार रखती है, तो हमें बाजार में पर्याप्त पुलबैक देखने को मिल सकता है। आगे की गतिविधि के लिए लिए 22000 के स्तर पर रखें।

अगर निफ्टी 22000 के नीचे बना रहता है, तो इससे और कमजोरी आ सकती है, अन्यथा हालिया बिकवाली का असर कम करने के लिए पुलबैक देखने को मिल सकती है। प्रतिरोध  22500 औश्र 22800 के पर है। निफ्टी अगर 22000 के नीचे गिरता है, तो ये धीरे-धीरे 21700 के स्तर तक टूट सकता है। ऐसे में 22500 और 22800 के स्तरों के बीच कमजोर लाॅन्ग पोजीशनों को घटाने की रणनीति होनी चाहिए।

(शेयर मंथन, 08 अप्रैल 2025)

(आप भी किसी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!