शेयर मंथन में खोजें

ऊपर स्तरों पर मुनाफावसूली के लिए रहें तैयार, अहम स्तरों पर रखें नजर : श्रीकांत चौहान, कोटक सिक्योरिटीज

कोटक सिक्योरिटीज (Kotak Securities) में इक्विटी रिसर्च के प्रमुख श्रीकांत चौहान के मुताबिक बेंचमार्क सचकांकों ने अपनी सकारात्मक गति को जारी रखा, साथ ही निफ्टी 500 अंकों और सेंसेक्स 1578 अंकों की उछाल के साथ बंद हुए। 

सभी प्रमुख क्षेत्रीय सूचकांक भी सकारात्मक दायरे में कारोबार करते रहे, जिसमें रियल्टी सूचकांक अगुवा रहा, इसमें 5.75% की बढ़त आयी।  में पर्याप्त गैप डाउन शुरुआत हुई और ये 22000 के नीचे चले गये। बाजार ने पिछले 6 महीने में 21750 का अपना निम्न स्तर छूने के बाद साप्ताहिक चार्ट पर लंबी सफेद कैंडल बनायी है। 

अनुकूल वैश्विक भावना से उत्साहित बाजार निर्णायक रूप ये ऊपर खुला और पूरे दिन 23250 से 23350/76500-76899 के दायरे में ऊपर-नीचे करता रहा। दैनिक चार्ट पर बाजार निरंतर अपट्रेंड संरचना का प्रदर्शन कर रहा है, जो वर्तमान स्तरों से और संभावित तेजी का संकेत है।

हमारा मानना है कि बाजार का मौजूदा माहौल तेजी का है, हालाँकि अस्थायी तौर से अधिक खरीदारी की स्थिति की वजह से हमें ऊपरी स्तरों पर कुछ मुनाफावसूली देखने को मिल सकती है। कारोबारियों के लिए,23400/76900 और 2600/77600 मुख्य प्रतिरोध क्षेत्र की तरह काम करेंगे, जबकि 23200-23100/76400-76100 निर्णायक समर्थन क्षेत्र की तरह काम कर सकते हैं।

बाजार अगर 23200-23100/76400-76100 से नीचे गिरते हैं, तो मध्यम अवधि के नजरिये से चुनिंदा स्टॉक खरीदना आदर्श रणनीति हो सकती है। निफ्टी को 23100-23200 के स्तरों के बीच खरीदें और 23000 के नीचे बंद भाव के आधार पर स्टॉपलॉस रखें।

बैंक निफ्टी जब तक 51800 के स्तरों के ऊपर बना रहेगा, तेजी की धारणा बने रहने का अनुमान है। ऊपर की तरफ, ये 52600 से 53000 के दायरे का रीटेस्ट कर सकता है। हालाँकि, अगर ये 51800 के नीचे गया, तो 51200 से 51000 के स्तर टूटने की आशंका बढ़ जायेगी।

(शेयर मंथन, 16 अप्रैल 2025)

(आप भी किसी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!