शेयर मंथन में खोजें

24,500 के नीचे 50 दिनों के एसएमए रीटेस्‍ट करने का खतरा, बढ़ेगी बिकवाली : श्रीकांत चौहान, कोटक सिक्योरिटीज

कोटक सिक्योरिटीज (Kotak Securities) में इक्विटी रिसर्च के प्रमुख श्रीकांत चौहान के मुताबिक बीते हफ्ते मानक सूचकांकों में तीव्र करेक्‍शन हुआ। निफ्टी 1.14% नीचे, जबकि सेंसेक्‍स 1080 अंकों के नुकसान के साथ बंद हुआ।

क्षेत्रों में, कमजोर बाजार भावना के बावजूद, आईटी सूचकांक ने शानदार प्रदर्शन किया, इसमें 3.3% की तेजी आयी, जबकि पूँजी बाजार और रियल्‍टी सूचकांकों में तीव्र सुधार हुआ। पूँजी बाजार सूचकांक में 4.18% और रियल्‍टी सूचकांक में 2.80% का नुकसान दर्ज किया गया। 

सप्‍ताह की शुरुआत सकारात्‍मकता के साथ हुई, मगर एक बार फिर बाजार ने 25,200/82,800 के निकट प्रतिरोध का सामना किया और वहाँ से पलट गया। तकनीकी तौर से, साप्‍ताहिक चार्ट पर बाजार ने मंदी की लंबी कैंडल बनायी है और वर्तमान में आराम से 20 दिनों के एसएमए (सिंपल मूविंग ऐवरेज) के नीचे कारोबार कर रहा है।

हमारा मानना है कि बाजार जब तक 20 दिनों के एसएमए या 24,850/81,600 के नीचे रहेंगे, तब तक कमजोरी की धारणा बनी रहेगी। नीचे की तरफ, बाजार 24,500/80,500 के स्‍तर का रीटेस्‍ट कर सकते हैं। 24,500/80,500 का स्‍तर टूटने पर बिकवाली का दबाव बढ़ जायेगा।

इस स्‍तर के नीचे सूचकांक 24,300/79,900 के आसपास 50 दिनों के एसएमए तक टूट सकते हैं। ऊपर की तरफ, 24,750/81,300 का स्‍तर ऊपर की ओर टूटने पर 24,850/81,600 के स्‍तर तक उछाल आ सकती है। बढ़त आगे जारी रह सकती है, जिससे बाजार 24,950–25,000/81900-82100 की ओर बढ़ सकता है।

बैंक निफ्टी के लिए, मुख्‍य समर्थन क्षेत्र 55,000 और 55,200 के बीच है। इस स्‍तर के ऊपर ये 56,100-56,300 की तरफ छलाँग लगा सकता है। इसके‍ विपरीत, 55,000 के नीचे गिरने पर 50 दिनों के एसएमए या 54,500 का स्‍तर रीटेस्‍ट करने की आशंका बढ़ जायेगी। 

(शेयर मंथन, 16 जून 2025)

(आप भी किसी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!