शेयर मंथन में खोजें

तिलकनगर इंडस्ट्रीज (Tilaknagar Industries) ने छुआ 52 हफ्तों का शिखर

शेयर बाजार में तिलकनगर इंडस्ट्रीज (Tilaknagar Industries) के शेयर में तेजी का रुख है।

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) में शुरुआती कारोबार में कंपनी का शेयर 260 रुपये तक चला गया, जो इसका 52 हफ्तों का सबसे ऊँचा स्तर है। हालाँकि अब इसकी मजबूती में कमी आयी है और सुबह 11:11 बजे यह 3.47% की मजबूती के साथ 253.20 रुपये पर है। मंगलवार को कंपनी का शेयर 244.70 रुपये पर बंद हुआ था।
कंपनी की 20 सितंबर 2010 को एजीएम हुई। इसमें पारित प्रस्ताव के अनुसार कंपनी के 1 शेयर पर 2 बोनस शेयर देने के लिए 30 सितंबर 2010 रिकॉर्ड तिथि निर्धारित किया गया है। (शेयर मंथन, 22 सितंबर 2010)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!