शेयर मंथन में खोजें

अमेरिकी बाजार में रही गिरावट

अर्थव्यवस्था की सेहत को लेकर अनिश्चितता और सोने की रिकॉर्ड ऊँचाई के बीच अमेरिकी शेयर बाजार में कल हल्की गिरावट रही।

अर्थव्यवस्था में विकास की रफ्तार सुस्त रहने की आशंकाओं के बीच बाजार हल्की गिरावट के साथ खुला। थोड़ी ही देर में बाजार हरे निशान में लौटा लेकिन ये तेजी टिकाऊ साबित नहीं हुई। टेक्नोलॉजी क्षेत्र के शेयरों पर बिकवाली की सबसे ज्यादा मार पड़ी।
डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेजेज (Dow Jones Industrial Average) में 22 अंक यानी 0.20% की गिरावट रही और यह 10,739 पर आ गया। नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq  Composite) 15 अंक यानी 0.63% की  कमजोरी के साथ 2,335 पर आ गया। एसएंडपी 500 (S&P 500)  6 अंक यानी 0.48% फिसलकर 1134 पर बंद हुआ। 
बुधवार को कोई खास रिपोर्ट जारी नहीं हुआ। सॉफ्टवेयर कंपनी अडोब (Adobe) ने कहा कि अगली तिमाही में उसकी आमदनी अनुमान से कम रह सकती है। खबर के बाद अडोब का शेयर करीब 20% टूट गया।
निवेश मांग बढ़ने से कॉमेक्स (COMEX) पर सोना रिकॉर्ड ऊँचाई पर पहुँच गया है। सोने के दाम करीब 18 डॉलर की उछाल के साथ 1,292.10 डॉलर प्रति औंस का हो गया। एक समय सोने के दाम 1298 डॉलर प्रति औंस तक पहँच गए थे। कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट रही। नाइमेक्स (NYMEX) पर कच्चा तेल 26 सेंट गिरकर 74.71  डॉलर प्रति बैरल का हो गया। (शेयर मंथन, 23 सितंबर 2010)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!