शेयर मंथन में खोजें

भारती एयरटेल (Bharti Airtel) ने किया दोपहर बाद के कारोबार में कमजोर

भारतीय शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांकों में गिरावट का रुख है।

यूरोपीय शेयर बाजारों में मिला-जुला रुख है। भारतीय समयानुसार दोपहर 2:05 बजे फ्रांस के कैक 40 सूचकांक में 0.55% और ब्रिटेन के एफटीएसई 100 सूचकांक में 0.05% की हल्की गिरावट है, जबकि जर्मनी के डैक्स सूचकांक में 0.22% की बढ़त है।
दोपहर 2:05 बजे बीएसई सेंसेक्स (Sensex) 74 अंक की कमजोरी के साथ 19,868 पर है। निफ्टी 38 अंक की कमजोरी के साथ 5,953 पर है। एनएसई के मँझोले सूचकांक सीएनएक्स मिडकैप में 0.20% की गिरावट दिख रही है। बीएसई स्मॉलकैप में 0.36% की मजबूती है, जबकि बीएसई मिडकैप सूचकांक में 0.19% की गिरावट है।
क्षेत्रों के लिहाज से बीएसई के सूचकांकों में मिला-जुला रुख दिख रहा है। सबसे ज्यादा कमजोरी बैंकिंग सूचकांक  में दिख रही है। यह सूचकांक 0.79% नीचे है। सेंसेक्स के 19 शेयरों में गिरावट का रुख है, जबकि 10 शेयरों में मजबूती का रुख है। जयप्रकाश एसोसिएट्स का शेयर सपाट है। सबसे ज्यादा कमजोरी भारती एयरटेल (Bharti Airtel) में है। इसका शेयर 1.67% नीचे है। आईसीआईसीआई बैंक (ICICI Bank) के शेयर में भी 1.26% की गिरावट है। (शेयर मंथन, 23 सितंबर 2010)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!