शेयर मंथन में खोजें

सेंसेक्स (Sensex) 20,000, निफ्टी (Nifty) 6,000 के पार

लगातार दो कारोबारी दिनों की गिरावट के बाद आज भारतीय शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांक उतार-चढ़ाव के बाद बढ़त दर्ज करने में कामयाब रहे।

सेंसेक्स (Senesx) 20,000 के मनोवैज्ञानिक स्तर के ऊपर चला गया। निफ्टी (Nifty) ने भी 6,000 के मनोवैज्ञानिक स्तर को पार कर लिया। आज के कारोबार में रियल्टी और एफएमसीजी क्षेत्र में सबसे ज्यादा खरीदारी का रुख रहा।
बीएसई सेंसेक्स (Sensex) 184 अंक यानी 0.93% की बढ़त के साथ 20,045 पर रहा। निफ्टी 58 अंक यानी 0.99% की मजबूती के साथ 6,018 पर बंद हुआ। एनएसई के मँझोले सूचकांक सीएनएक्स मिडकैप में 0.96% की बढ़त रही। बीएसई मिडकैप सूचकांक में 1.04% और बीएसई स्मॉलकैप में 1.05% की मजबूती रही।

आज सुबह भारतीय शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांकों की शुरुआत गिरावट के साथ हुई। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 19,833 और निफ्टी 5,951 तक फिसल गये। फिर बाजार में एक सीमित दायरे में उतार-चढ़ाव शुरू हो गया। कारोबार के पहले घंटे में सेंसेक्स-निफ्टी ने बढ़त की राह पकड़ ली। फिर जैसे-जैसे कारोबार आगे बढ़ता गया। वैसे-वैसे बाजार की बढ़त भी बढ़ती गयी। यूरोपीय शेयर बाजारों से मिल रहे कमजोर संकेतों के बावजूद बाजार में तेजी कायम रही। दोपहर बाद के कारोबार में सेंसक्स 20,000 और निफ्टी 6,000 के मनोवैज्ञानिक स्तर के ऊपर चले गये। कारोबार के आखिरी घंटे में सेंसेक्स 20,071 और निफ्टी 6,029 तक चढ़ गये। आखिरकार सेंसेक्स-निफ्टी अच्छी बढ़त के साथ बंद हुए।

क्षेत्रों के लिहाज से आज रियल्टी सूचकांक में सबसे ज्यादा 2.78% मजबूती रही। एफएमसीजी को 1.79%, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स को 1.67% और बैंकिंग को 0.98% का फायदा हुआ। ऑटो में 0.94%, टीईसीके में 0.94%, हेल्थकेयर में 0.86%, कैपिटल गुड्स में 0.68%, पावर में 0.64% और तेल-गैस में 0.55% की बढ़त रही। पीएसयू में 0.54%, आईटी में 0.51% और धातु में 0.30% की मजबूती रही। (शेयर मंथन, 24 सितंबर 2010)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!