शेयर मंथन में खोजें

शेयर बाजार

भारतीय बाजारों में सपाट कारोबार के संकेत, सिंगापुर निफ्ट में सुस्ती

भारतीय शेयर बाजार में गुरुवार (23 मार्च) को सुस्ती के साथ सपाट कारोबार की शुरुआत के संकेत मिल रहे। सिंगापुर निफ्टी में सुबह 9.00 बजे के आसपास 13.5 अंकों की सुस्ती नजर आ रही है और यह 0.08% की गिरावट के साथ 17,144.5 के स्तर के आसपास मंडरा रहा है। आज दुनियाभर के बाजारों में मिलाजुला रुख नजर आ रहा है।

लगातार दूसरे दिन बाजार तेजी के साथ बंद

अमेरिकी फेड पॉलिसी से पहले वैश्विक बाजार में अच्छी खरीदारी देखी गई। अमेरिकी बाजार में लगातार दूसरे दिन अच्छी तेजी रही।

दुनियाभर के बाजारों का दिखेगा असर, भारतीय बाजार में आज भी तेजी के आसार

भारतीय शेयर बाजार में बुधवार (22 मार्च) को तेजी के साथ कारोबार की शुरुआत करने के आसार नजर आ रहे हैं। सिंगापुर निफ्टी में सुबह 8.15 बजे के आसपास 36.5 अंकों की उछाल नजर आ रही है और यह 0.21% की बढ़त के साथ 17,180.5 के स्तर के आसपास मंडरा रहा है। आज एशियाई बाजार तेजी के कारोबार कर रहे हैं तो अमेरिका और यूरोप के बाजार बढ़त बनाकर बंद हुए हैं।

बाजार के लिए शुभ रहा मंगल, सेंसेक्स 446,निफ्टी 119 अंक चढ़ कर बंद

वैश्विक बाजार में अच्छा कारोबार देखा गया। अमेरिकी बाजारों में लगातार दबाव के बाद दमदार सुधार देखा गया। डाओ जोंस में 380 अंकों का उछाल रहा। बैंकिंग शेयरों में सुधार होने से बाजार के सेंटिमेंट में सुधार देखने को मिला। 

सिंगापुर निफ्टी में तेजी, भारतीय बाजार में भी बढ़त के आसार

भारतीय शेयर बाजार में मंगलवार (21 मार्च) को तेजी के साथ कारोबार की शुरुआत करने के आसार नजर आ रहे हैं। सिंगापुर निफ्टी में सुबह 8.20 बजे के आसपास 71 अंकों की उछाल के साथ कारोबार होता दिखाई दे रहा है। यह 0.42% की बढ़त के साथ 17,095.5 के स्तर के आसपास मंडरा रहा है। अमेरिका और यूरोप के अलावा आज जापान और थाइलैंड के अलावा तमाम प्रमुख एशियाई बाजारों में भी तेजी का रुख नजर आ रहा है।

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!