कर्नाटक में असमंजस की स्थिति के बीच बाजार में भारी गिरावट
वैश्विक बाजारों से मिले कमजोर रुझानों और कर्नाटक में सरकार बनाने को लेकर सियासी दलों में जारी रस्साकशी के बीच बुधवार को भारतीय शेयर बाजार में कमजोरी आयी है।
वैश्विक बाजारों से मिले कमजोर रुझानों और कर्नाटक में सरकार बनाने को लेकर सियासी दलों में जारी रस्साकशी के बीच बुधवार को भारतीय शेयर बाजार में कमजोरी आयी है।
उत्तर कोरिया ने दक्षिण कोरिया के साथ वार्ता रद्द करने का ऐलान किया है, जिसका एशियाई बाजारों पर नकारात्मक असर देखने को मिल रहा है।
मंगलवार को अमेरिकी बाजार में आयी गिरावट से लगातार सात सत्रों में बढ़त के बाद डॉव जोंस गिर कर बंद हुआ।
कर्नाटक में बीजेपी (BJP) को बहुमत मिलता नहीं दिख रहा है, जबकि कांग्रेस (Congress) और जेडीएस (JDS) ने मिल कर सरकार बनाने की अनौपचारिक घोषणा कर दी है।
एमएससीआई इंडिया इंडेक्स (MSCI India Index) अपने वैश्विक मानक सूचकांक में 01 जून से चार कंपनियाँ शामिल करने जा रहा है।