शेयर मंथन में खोजें

शेयर बाजार

खरीदारी के दबाव की वजह से दायरे में रह सकते हैं बाजार : श्रीकांत चौहान, कोटक सिक्योरिटीज

कोटक सिक्योरिटीज (Kotak Securities) में इक्विटी रिसर्च के प्रमुख श्रीकांत चौहान के मुताबिक बीते सप्ताह (16 से 20 सितंबर) बेंचमार्क सूचकांक में सकारात्मक मोमेंटम जारी रहने के साथ ही निफ्टी ने 1.71% जोड़े, जबकि सेंसेक्स में 1653 अंकों की बढ़त आयी। 

गिफ्ट निफ्टी में दमदार बढ़त, Sensex-Nifty में गैपअप शुरुआत के आसार

भारतीय शेयर बाजार में हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सोमवार (23 सितंबर) को गैपअप शुरुआत के संकेत मिल रहे हैं। गिफ्ट निफ्टी में सुबह 8.10 बजे के आसपास 121.50 अंकों की दमदार तेजी दिखायी दे रही है और ये 0.47% की बढ़त के साथ 25,955.50 के स्तर के आसपास मंडरा रहा है।

कारोबारी हफ्ते के आखिरी दिन बाजार में तूफानी तेजी, रिकॉर्ड वाले शुक्रवार को निफ्टी 375, सेंसेक्स 1359 अंक चढ़ कर बंद

वैश्विक बाजारों से मजबूत संकेत देखने को मिले। बैंक ऑफ जापान ने ब्याज दरों में किसी तरह का बदलाव नहीं किया और इसे 0.25% पर बरकरार रखा है। यूएस फेड की ओर से दरों में कटौती के दूसरे दिन भी शानदार तेजी दिखी। अमेरिकी बाजारों में शानदार रैली देखने को मिली। डाओ जोंस 525 अंक उछलकर पहली बार 42,000 के पार निकला।

घरेलू और वैश्विक सकारात्मक संकेतों की मदद से बाजार में अगले हफ्ते भी रहेगी तेजी : सिद्धार्थ खेमका, मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज

मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज (Motilal Oswal Financial Services Ltd) में रीटेल रिसर्च प्रमुख सिद्धार्थ खेमका के मुताबिक शुक्रवार (20 सितंबर) को शुरुआती बेरोजगारी दर के आँकड़े चार माह के निचले स्तर पर रहे, इसके बाद सकारात्मक वैश्विक संकेतों के समर्थन से घरेलू शेयर बाजार में लगातार दूसरे दिन जबरदस्त रैली आयी। 

बाजार के लिए 25620 का स्तर पार करना बहुत सकारात्मक होगा : श्रीकांत चौहान, कोटक सिक्योरिटीज

कोटक सिक्योरिटीज (Kotak Securities) में इक्विटी रिसर्च के प्रमुख श्रीकांत चौहान के मुताबिक गुरुवार (19 सितंबर) को बाजार ऊपर खुले और बिना मशक्कत के 25600 के स्तर पर पहुँच गये। हालाँकि ये इन स्तरों पर बने रहने में नाकाम रहे और इसकी वजह से तीव्र गिरावट आयी। बाजार बहुत कम समय में ऊपरी स्तरों से फिसल कर 25350 के स्तर पर आ गये, जो चिंताजनक है।  

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!