शेयर मंथन में खोजें

शेयर बाजार

रिकॉर्ड हाई के बाद बाजार में मुनाफावसूली, निफ्टी 41, सेंसेक्स 131 अंक गिर कर बंद

वैश्विक बाजारों से स्थिर संकेत देखने को मिले। यूएस फेड के फैसले के पहले अमेरिकी बाजार में सीमित दायरे का सुस्त कारोबार देखने को मिला। डाओ जोंस पर 4 दिनों की तेजी के बाद मामूली गिरावट देखने को मिली। इंट्राडे में डाओ जोंस और S&P 500 ने नया रिकॉर्ड बनाया। S&P 500 पर लगातार 7 दिनों से सकारात्मक कारोबार दिखा।

निकट समय में बाजार में रह सकती है अस्थिरता, फेड की बैठक के नतीजों पर नजर : सिद्धार्थ खेमका, मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज

मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज (Motilal Oswal Financial Services Ltd) में रीटेल रिसर्च प्रमुख सिद्धार्थ खेमका के मुताबिक बुधवार (18 सितंबर) को निफ्टी ने 41 अंकों के नुकसान के साथ 25378 के स्तर पर बंद होने से पहले नया उच्च स्तर छुआ और कंसोलिडेट करता रहा।

Sensex-Nifty में तेजी के साथ हो सकती है कारोबार की शुरुआत, गिफ्ट निफ्टी में

भारतीय शेयर बाजार में बुधवार (18 सितंबर) को तेजी के साथ कारोबार की शुरुआत देखने को मिल सकती है। गिफ्ट निफ्टी में सुबह 8.10 बजे के आसपास 46.50 अंकों की तेजी दिखायी दे रही है और ये 0.18% की बढ़त के साथ 25,468.50 के स्तर के आसपास मंडरा रहा है।

उतार-चढ़ाव के बीच निफ्टी 35, सेंसेक्स 91 अंक चढ़ कर बंद

 वैश्विक बाजारों से स्थिर संकेत देखने को मिले। यूएस फेड बैठक से पहले अमेरिकी बाजार में मिलाजुला एक्शन दिखा। 225 अंक उछलकर डाओ जोंस ने नया रिकॉर्ड बनाया। S&P 500 पर लगातार छठे दिन खरीदारी दिखी। नैस्डैक 5 दिनों की तेजी के बाद 0.5% फिसलकर बंद हुआ।

फेड की बैठक का फैसला आने तक दायरे में रहेंगे बाजार, तेजड़ियों-मंदड़ियों के बीच अनिश्चितता : श्रीकांत चौहान, कोटक सिक्योरिटीज

कोटक सिक्योरिटीज (Kotak Securities) में इक्विटी रिसर्च के प्रमुख श्रीकांत चौहान के मुताबिक सोमवार (16 सितंबर) को बेंचमार्क सूचकांक में सुस्त कारोबार देखने को मिला था। इसके बाद निफ्टी 21 अंक ऊपर, जबकि सेंसेक्स 98 अंकों की तेजी के साथ बंद हुए।

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!