शेयर मंथन में खोजें

शेयर बाजार

कारोबारी हफ्ते के आखिरी दिन बाजार में भारी गिरावट, निफ्टी 292, सेंसेक्स 1017 गिर कर बंद

वैश्विक बाजारों से बहुत ही सुस्त संकेत देखने को मिले। डाओ जोंस पर 500 अंकों के दायरे में कारोबार हुआ। आखिर में डाओ जोंस 220 अंक गिरकर बंद हुआ। नैस्डैक पर 0.25% तक की बढ़त दिखी।

अमेरिकी आँकड़ों और फेड की बैठक पर रहेगी नजर, निकट समय में कंसोलिडेट कर सकते हैं बाजार : सिद्धार्थ खेमका, मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज

मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज (Motilal Oswal Financial Services Ltd) में रीटेल रिसर्च प्रमुख सिद्धार्थ खेमका के मुताबिक शुक्रवार (06 सितंबर) को वैश्विक बाजार में अस्थिरता के बीच लगातार तीसरे कारोबारी सत्र में निफ्टी में गिरावट रही। सूचकांक 293 अंकों (1.2%) की गिरावट के साथ 24852 के स्तरों पर बंद हुआ। 

दैनिक चार्ट पर मंदी की कैंडल कमजोरी जारी रहने का दे रही संकेत : श्रीकांत चौहान, कोटक सिक्योरिटीज

कोटक सिक्योरिटीज (Kotak Securities) में इक्विटी रिसर्च के प्रमुख श्रीकांत चौहान के मुताबिक वायदा बाजार के साप्ताहिक निप्टान के दिन गुरुवार (05 सितंबर) को बेंचमार्क सूचकांक में ऊपरी स्तरों पर मुनाफावसूली देखने को मिली, जिसके बाद निफ्टी 54 अंक टूट कर, जबकि सेंसेक्स 151 अंकों के नुकसान के साथ बंद हुए।

भारतीय बाजार नरमी के साथ कर सकते हैं कारोबार शुरू, Gift Nifty में सुस्ती

भारतीय शेयर बाजार में कारोबारी सप्ताह के अंतिम दिन शुक्रवार (06 सितंबर) को नरमी के साथ कारोबार देखने को मिल सकता है। गिफ्ट निफ्टी में सुबह 8.20 बजे के आसपास 28.50 अंकों की गिरावट दिखायी दे रहा है और ये 0.11% टूट कर 25,171.00 के स्तर के आसपास मंडरा रहा है।

जोमैटो (Zomato) के शेयर भाव में आयी फिर उछाल, जेपी मॉर्गन ने बढ़ाया लक्ष्य

घर-घर भोजन पहुँचाने की सेवाएँ (फूड सर्विस) देने वाली कंपनी जोमैटो (Zomato) के शेयर में गुरुवार को जबरदस्त तेजी देखने को मिली।

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!