शेयर मंथन में खोजें

शेयर बाजार

छोटी अवधि के औसत से आगे निकले बाजार, कुछ हफ्तों तक कर सकते हैं कंसोलिडेट : श्रीकांत चौहान, कोटक सिक्योरिटीज

कोटक सिक्योरिटीज (Kotak Securities) में इक्विटी रिसर्च के प्रमुख श्रीकांत चौहान के मुताबिक शुक्रवार (02 अगस्त) को भारतीय बाजार वैश्विक शेयर बाजारों से रुझान लेते हुए नजर आये, जहाँ पिछले कुछ दिनों की बड़ी गिरावट दर्ज की गयी। अर्थव्यवस्था संबंधी कमजोर आँकड़ों और निराशाजनक तिमाही नतीजे इस गिरावट की वजह बने। 

बड़ी गिरावट के साथ कारोबार शुरू कर सकते हैं Sensex-Nifty, 1% से ज्यादा टूटा गिफ्टी निफ्टी

भारतीय शेयर बाजार में हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सोमवार (05 अगस्त) को बड़ी गिरावट के साथ कारोबार की शुरुआत देखने को मिल सकती है। गिफ्ट निफ्टी में सुबह 8.15 बजे के आसपास 273.50 अंकों की गिरावट दिखायी दे रही है और ये 1.11% के नुकसान के साथ 24,354.50 के स्तर के आसपास मंडरा रहा है। इजरायल-ईरान संघर्ष की आशंका के बीच आज दुनियाभर के बाजारों में बड़े पैमाने पर बिकवाली देखने को मिल रही है।

कमजोर वैश्विक संकेतों से बाजार में भारी गिरावट, निफ्टी 293, सेंसेक्स 885 अंक गिर कर बंद

वैश्विक बाजारों से बेहद खराब संकेत देखने को मिले। अमेरिकी बाजार में डाओ जोंस पर 900 अंकों के दायरे में कारोबार हुआ। आखिर में डाओ जोंस 500 अंकों की भारी गिरावट के साथ बंद हुआ। वही नैस्डैक 2.3% या 405 अंक गिर कर बंद हुआ।

बाजार का ट्रेंड मजबूत, निफ्टी में आगे भी सकारात्मक रफ्तार बने रहने की उम्मीद : सिद्धार्थ खेमका, मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज

मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज (Motilal Oswal Financial Services Ltd) में रीटेल रिसर्च प्रमुख सिद्धार्थ खेमका के मुताबिक शुक्रवार (02 अगस्त) को निफ्टी में ऐतिहासिक स्तर छूने के बाद वैश्विक बाजारों के बाद ऊपरी स्तरों पर मुनाफावसूली देखने को मिली। 

बड़े दायरे में कंसोलिडेट कर सकता है बाजार, बैंक निफ्टी में बढ़ सकती है कमजोरी : श्रीकांत चौहान, कोटक सिक्योरिटीज

कोटक सिक्योरिटीज (Kotak Securities) में इक्विटी रिसर्च के प्रमुख श्रीकांत चौहान के मुताबिक गुरुवार (01 अगस्त) को बेंचमार्क सूचकांक निफ्टी/सेंसेक्स रिकॉर्ड 25078.30/82129.49 को छूने में कामयाब रहे। निफ्टी 53 अंक ऊपर, जबकि सेंसेक्स 126 अंक चढ़ कर बंद हुए। 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!