शेयर मंथन में खोजें

शेयर बाजार

यस बैंक (YES Bank) के शेयर 7% गिरे

yes bankयूबीएस (UBS) द्वारा यस बैंक की रेटिंग घटाने के चलते आज बुधवार को यस बैंक के शेयर में 7% की गिरावट देखने को मिली। यूबीएस ने इसका लक्ष्य स्तर को 1000 रुपये प्रति शेयर से घटाकर 740 रुपये कर दिया हैं साथ ही इसे बेचने की सलाह दी है।

क्रॉम्पटन ग्रीव्ज (Crompton Greaves) के शेयर में 4.4% की उछाल

फ्रांस में सीमेंट प्रमुख लाफार्ज (Lafarge) से बिजली के मोटरों की आपूर्ति अनुबंध प्राप्त करने के चलते आज क्रॉम्पटन ग्रीव्ज (Crompton Greaves) के शेयर में 4.4% तक की उछाल देखने को मिली है।

जेट एयरवेज (Jet Airways) के शेयर में 5% से ज्यादा की उछाल

जेट एयरवेज (Jet Airways) के शेयर में बुधवार को 5% से ज्यादा की उछाल देखने को मिली। इसके शेयर ने तीन दिन में 26% की बढ़त हासिल की है।

भारतीय बाजार की मंद शुरुआत, सेंसेक्स (Sensex) 28,000 के नीचे

कमजोर एशियाई बाजार संकेतों का असर आज भारतीय शेयर बाजार पर देखने को मिल रहा है। इसके चलते आज हफ्ते के तीसरे दिन भारतीय बाजार ने कमजोरी के साथ शुरुआत की है।

मंगलवार को अमेरिकी बाजार उछला, आज एशियाई बाजार में मंदी

ग्रीस के यूरो जोन में बने रहने की उम्मीद के चलते अमेरिकी बाजार में कल मंगलवार को तेजी देखने को मिली। इसके चलते निवेशकों ने खरीदारी पर जोर दिया।

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!