शेयर मंथन में खोजें

शेयर बाजार

ग्रीस की जनता ने राहत पैकेज नकारा, एशियाई बाजार टूटे

ग्रीस की जनता ने प्रधानमंत्री अलेक्सिस सिप्रास के आग्रह को स्वीकार करते हुए रविवार को हुए जनमत संग्रह में अपना जवाब ना में दिया। इस जनमत संग्रह में यूरोपीय संघ (EU) और आईएमएफ (IMF) की खर्च कम करने की शर्तों को मानने से ग्रीस की जनता ने इन्कार कर दिया।

बीएसई (BSE) ने 29 और एनएसई (NSE) ने 6 कंपनियों को प्रतिबंधित कारोबार सूची में डाला

पूंजी बाजार की सुरक्षा और निवेशकों के हितों की रक्षा सुनिश्चित करने के लिए बीएसई (Bombay Stock Exchange-BSE) ने अगले सप्ताह से 3आई इन्फोटेक और सीआईएल नोवा पेट्रोकेमिकल्स सहित 29 कंपनियों को प्रतिबंधित कारोबार श्रेणी में डालने का निर्णय लिया है।

भारतीय बाजार में तेजी, सेंसेक्स 28100 के करीब

ग्रीस संकट का भारत पर कम प्रभाव पड़ने के संकेत के चलते भारतीय शेयर बाजार में आज हफ्ते के आखिरी दिन तेजी देखने को मिली। आज सुबह बीएसई (BSE) में सेंसेक्स (Sensex) 27,973 पर और एनएसई (NSE) में निफ्टी (Nifty) 8,440 के स्तर पर खुले।

डीबी रियल्टी (DB Realty) के शेयरों में 5% तक की उछाल

मुंबई के बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स (Bandra-Kurla Complex-BKC) में आवासीय परियोजना के निर्माण की शुरुआत की घोषणा के बाद डीबी रियल्टी के शेयर में शुक्रवार को 5% तक की उछाल देखने को मिली।

एमटीएनएल (MTNL) के शेयर 20% तक उछले

टेलीकॉम ऑपरेटर महानगर टेलीफोन निगम (Mahanagar Telephone Nigam Limited-MTNL) के शेयर की कीमत में आज 20% तक की उछाल देखने को मिली। सरकार ने इसका विलय भारत संचार निगम (Bharat Sanchar Nigam-BSNL) में करने की योजना बनायी है।

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!