शेयर मंथन में खोजें

शेयर बाजार

52000 के स्‍तर की तरफ बढ़ सकता है बैंक निफ्टी, बाजार के स्‍तरों को समझें : श्रीकांत चौहान, कोटक सिक्योरिटीज

कोटक सिक्योरिटीज (Kotak Securities) में इक्विटी रिसर्च के प्रमुख श्रीकांत चौहान के मुताबिक सोमवार (03 जून) को बेंचमार्क सूचकांक रिकॉर्ड स्तरों पर पहुँच कर बंद हुए थे। निफ्टी 3.25% ऊपर और सेंसेक्‍स 2630 अंकों की उछाल दर्ज की गयी थी। 

Gift Nifty में तेजी, भारतीय बाजार में बढ़त के साथ कारोबार की शुरुआत के संकेत

भारतीय शेयर बाजार में मंगलवार (04 जून) को बढ़त के साथ कारोबार की शुरुआत देखने को मिल सकती है। गिफ्ट निफ्टी में सुबह 8.15 बजे के आसपास 14.50 अंकों की उछाल दिखायी दे रही है और ये 0.06% की तेजी के साथ 23,528.50 के स्तर के आसपास मंडरा रहा है।

एक्‍जिट पोल में सत्‍ताधारी दल को स्‍पष्‍ट बहुमत और मजबूत मैक्रो से बाजार को लगेंगे पंख : सिद्धार्थ खेमका, मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज

मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज (Motilal Oswal Financial Services Ltd) में रीटेल रिसर्च प्रमुख सिद्धार्थ खेमका के मुताबिक सोमवार (03 जून) को घरेलू शेयर बाजार ने लोकसभा चुनाव पर एक्‍ज‍िट पोल के नतीजों का जबरदस्‍त जश्‍न दिखा, जिसमें एनडीए को लगातार तीसरी बार जीतते हुए दिखाया गया है। निफ्टी में गैप अप शुरुआत हुई और 733 अंकों (3.3%) की बढ़त के साथ 23,263 स्‍तर पर दिन के उच्‍च स्‍तर के करीब बंद होने से पहले इसने 23,338 के स्‍तर को छुआ। 

एग्जिट पोल में NDA की प्रचंड जीत के दम पर बाजार में रिकॉर्ड तेजी, बैंक निफ्टी पहली बार 51,100 के पार

वैश्विक बाजारों से मजबूत संकेत देखने को मिले। शुक्रवार को डाओ जोंस में 575 अंकों का जोरदार उछाल दिखा। डाओ जोंस के लिए 2024 का सबसे अच्छा दिन साबित हुआ।

बाजार में बनी मंदी की लंबी कैंडल अस्‍थायी कमजोरी का कर रही इशारा : श्रीकांत चौहान, कोटक सिक्योरिटीज

कोटक सिक्योरिटीज (Kotak Securities) में इक्विटी रिसर्च के प्रमुख श्रीकांत चौहान के मुताबिक बीते सप्‍ताह (27 से 31 मई) बेंचमार्क सूचकांक में तीव्र करेक्‍शन देखने को मिला था। इसी के साथ निफ्टी 1.85% नीचे, जबकि सेंसेक्‍स 1450 अंकों के नुकसान के साथ बंद हुए। 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!