शेयर मंथन में खोजें

शेयर बाजार

Gift Nifty में शानदार बढ़त, भारतीय बाजार तीव्र उछाल के साथ शुरुआत के संकेत

भारतीय शेयर बाजार में हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सोमवार (03 जून) को तीव्र उछाल के साथ कारोबार की शुरुआत देखने को मिल सकती है। गिफ्ट निफ्टी में सुबह 8.00 बजे के आसपास 758.50 अंकों की शानदार बढ़त दिखायी दे रही है और ये 3.34% की तेजी के साथ 23,506.50 के स्तर के आसपास मंडरा रहा है। एक्‍जिट पोल में एनडीए गठबंधन को निर्णायक बढ़त का असर आज बाजार पर देखने को मिल सकता है।

भारी उतार-चढ़ाव के बीच बाजार हरे निशान में बंद, निफ्टी 42, सेंसेक्स 75 अंक चढ़ा

वैश्विक बाजारों से मिलेजुले संकेत देखने को मिले। अमेरिकी बाजारों के लिए एक और कमजोरी वाला दिन रहा। डाओ जोंस में 330 अंकों की गिरावट देखने को मिली।

एक्‍ज‍िट पोल के नतीजे और घरेलू जीडीपी आँकड़े देंगे बाजार को दिशा : सिद्धार्थ खेमका, मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज

मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज (Motilal Oswal Financial Services Ltd) में रीटेल रिसर्च प्रमुख सिद्धार्थ खेमका के मुताबिक शुक्रवार (31 मई) को निफ्टी की शुरुआत तेजी के साथ हुई थी, मगर ये 190 अंकों के दायरे में झूलता दिखा।

छोटी अवधि के कारोबारी रहें सतर्क, बैंक‍ निफ्टी में हायर बॉटम की संरचना बरकरार : श्रीकांत चौहान, कोटक सिक्योरिटीज

कोटक सिक्योरिटीज (Kotak Securities) में इक्विटी रिसर्च के प्रमुख श्रीकांत चौहान के मुताबिक गुरुवार (30 मई) को भी भारतीय बाजार में मुनाफावसूली जारी रहने के साथ ही निफ्टी 216 अंक और सेंसेक्‍स 617 अंकों के नुकसान के साथ बंद हुए। 

आज भी लाल निशान में Gift Nifty, भारतीय बाजार में दिख सकता है सतर्क कारोबार

भारतीय शेयर बाजार में हफ्ते के अंतिम कारोबारी दिन शुक्रवार (31 मई) को सतर्क कारोबार देखने को मिल सकती है। गिफ्ट निफ्टी में सुबह 8.10 बजे के आसपास 23.00 अंकों की गिरावट दिखायी दे रही है और ये 0.10% की नरमी के साथ 22,687.00 के स्तर के आसपास मंडरा रहा है।

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!