शेयर मंथन में खोजें

इमामी का पेट केयर सेगमेंट में उतरने का ऐलान

नामी एफएमसीजी (FMCG) कंपनी इमामी ने कैनिस ल्यूपस सर्विसेज (Cannis Lupus Services) में 30 फीसदी हिस्से का अधिग्रहण किया है।

 यह एक पेटकेयर स्टार्टअप है। हालाकि कंपनी ने सौदे की रकम की जानकारी नहीं दी है। कैनिस ल्यूपस सर्विसेज पेट्स के लिए आयुर्वेदिक दवाएं 'Fur Ball Story' ब्रांड के तहत मुहैया कराती है। संयुक्त बयान के मुताबिक दवाओं के लिए कई तरह के पौधे का इस्तेमाल करती है। कंपनी की ओर से जारी बयान के मुताबिक पिछले कई सालों में कैनिस ल्यूपस ने पेट केयर के बारे में बड़े स्तर पर व्यापक अनुभव हासिल किया है। कारोबार को बढ़ाने में कंपनी की इस अमूल्य जानकारी काफी काम आएगी। कैनिस ल्यूपस 'Fur Ball Story' ब्रांड के तहत तेजी से बढ़ रहे पेट केयर सेगमेंट पर फोकस करेगी जिसमें इलाज आयुर्वेदिक तरीके से किया जाता है। इमामी वाइस चेयरमैन और प्रबंध निदेशक हर्ष वी अग्रवाल ने कहा कि भारत में पेट केयर सेगमेंट में तेजी से बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। लोगों की आय में बढ़ोतरी से ज्यादातर लोग अपने घरों में पालतू जानवर रखने का शौक पाल रहे हैं जिसमें खासकर कुत्ते की मांग सबसे ज्यादा है। इसके अलावा लोगों में तेजी से फैल रही जागरुकता भी इसकी वजह है। लोगों ने मनोवैज्ञानिक और फिजिकल फायदे के लिए भी लोग घरों में पालतू जानवर को रखना शुरू किया है। लोग अपने आपको पेट ओनर्स के मुकाबले पेट पैरेंट्स की भूमिका में देख रहे हैं। लोग अपने पालतू पशु को समान्य दिक्कत के लिए भी बेहतर से बेहतर इलाज देने का प्रयास करते हैं। लोगों का फोकस अपने पालतू पशु के लिए आयुर्वेदिक और हर्बल दवाओं को प्राथमिकता दे रहे हैं। कैनिस ल्यूपस सर्विसेज के फाउंडर अनिमेष कटियार ने कहा कि हमलोग इमामी को अपने बोर्ड में शामिल कर काफी खुश हैं। हम पालतू पशु के साथ नजदीकी से जुड़े हैं। आपको बता दें कि इमामी पर्सनल केयर और हेल्थकेयर के क्षेत्र में काम करती है। कंपनी के पोर्टफोलियो में नवरत्न, बोरोप्लस, फेयर एंड हैंडसम, झंडु बाम, मेंथो प्लस और केश किंग शामिल है। कई कंपनियों मे पेट केयर के क्षेत्र में निवेश किया है। कोरोना महामारी के बाद मेट्रो के अलावा दूसरे शहरों में लोगों में पालतू पशु को अपनाने में तेजी आई है। 2022 के मार्च के शुरुआत में हेस्टर बायोसाइंस ने भी इस सेगमेंट में उतरने का ऐलान किया था। पिछले साल कॉस्मो फिल्मस ने भी 'ZIGLY' ब्रांड के तहत पेट केयर कारोबार में उतरी थी।

(शेयर मंथन, 21 जुलाई 2022)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख