शेयर मंथन में खोजें

यूएसएफडीए से दवा की अर्जी को मंजूरी

दवा कंपनी यूनिकेम लैब को अमेरिकी ड्रग रेगुलेटर यानी यूएसएफडीए (USFDA) से दवा की अर्जी को मंजूरी मिली है।

 यूएसएफडीए से कार्बामाजेपीन(carbamazepine) टैबलेट की अर्जी यानी एब्रिविएटेड न्यू ड्रग एप्लीकेशन को मंजूरी मिली है। यूएसएफडीए से कार्बामाजेपीन टैबलेट की बिक्री के लिए मंजूरी मिली है। आपको बता दें कि इस दवा का इस्तेमाल मिर्गी के इलाज में किया जाता है। यह दवा 200 मिली ग्राम की क्षमता में उपलब्ध होगा। यह दवा टेग्रेटोल (Tegretol) की जेनरिक संस्करण है। कार्बामाजेपीन टैबलेट नोवार्टिस फार्मास्यूटिकल्स कॉर्प के 200 मिलीग्राम के बराबर है। यह दवा का उत्पादन कंपनी के गोवा स्थित इकाई में किया जाएगा। इस दवा का इस्तेमाल चेहरे के एक साइड (हिस्से) में हो रहे दर्द को दूर करने के लिए किया जाता है। बीएसई (BSE) पर कंपनी का शेयर 4.33 फीसदी चढ़ कर 297.25 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं एनएसई (NSE) पर कंपनी का शेयर 4.08% चढ़ कर 297 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।

(शेयर मंथन 23 अगस्त, 2022)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख