शेयर मंथन में खोजें

सिंजिन इंटरनेशनल में बायोकॉन ने बेचा हिस्सा

 दवा बनाने वाली कंपनी बायोकॉन ने एक्सचेंज को जानकारी दी है कि उसने रिसर्च सब्सिडियरी सिंजिन इंटरनेशनल में हिस्सा बेचा है।

 कंपनी ने 5.4 फीसदी हिस्सा सिंजिन इंटरनेशनल में बेचा है। कंपनी ने यह हिस्सा 1,220 करोड़ रुपये में बेचा है। कंपनी ने यह हिस्सा ओपन मार्केट के जरिए बेचा है। बीएसई पर बल्क सौदे से जुड़े डाटा में यह जानकारी दी गई है। आपको बता दें कि सिंजिन इंटरनेशनल का प्रोमोटर बायोकॉन है। बायोकॉन ने 2.17 करोड़ शेयरों की बिक्री है जो करीब 5.4 फीसदी हिस्सा के बराबर है। हिस्सा बिक्री 560.04/शेयर के औसत भाव पर की गई है। यह भाव सोमवार को बंद हुए शेयर की कीमत के मुकाबले 3 फीसदी से ज्यादा के छूट पर था। इस भाव पर लेनदेन का आकार करीब 1,220.28 करोड़ रुपये है। बीएसई (BSE) पर ब्लॉक डील के बाद सिंजिन इंटरनेशनल का शेयर 2.38 फीसदी नुकसान के साथ बंद हुआ। आपको बता दें कि आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल एमएफ (MF) शेयरों की बिक्री से जुड़ा हुआ था। जून अंत तक सिंजिन में प्रोमोटर की हिस्सेदारी 70.29 फीसदी थी, जिसमें से 69.99 फीसदी हिस्सा बायोकॉन के पास था। बायोकॉन का शेयर आज 0.034% चढ़ कर बंद हुआ।

(शेयर मंथन 6 सितंबर, 2022)

 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख