शेयर मंथन में खोजें

कैंसर की दवा को यूएसएफडीए से मंजूरी

सिप्ला को अमेरिकी ड्रग रेगुलेटर से दवा को मंजूरी मिली है। कंपनी को यह मंजूरी कैंसर की दवा के लिए मिली है।

 कंपनी को लेनालिडोमाइड कैप्सूल के लिए यूएसएफडीए से मंजूरी मिली है। इस दवा का इस्तेमाल कई तरह के कैंसर के इलाज में किया जाता है। एक्सचेंज को दी गई जानकारी में कंपनी ने बताया है कि दवा के अलग-अलग क्षमताओं के लिए मंजूरी मिली है। इसमें 5, 10,15 और 25 मिलीग्राम की क्षमता के लिए दवा को मंजूरी मिली है। लेनालिडोमाइड कैप्सूल Bristol Myers Squibb's Revlimid दवा के बराबर है। लेनालिडोमाइड कैप्सूल एक इम्यूनोमोडूलेटरी प्रेस्किप्शन ड्रग है जिसका इस्तेमाल व्यस्कों में कई तरह के कैंसर के इलाज में किया जाता है। लिम्फोमा, मेंटल सेल लिम्फोमा जैसे कैंसर के इलाज में दवा का इस्तेमाल किया जाता है। कैंसर के प्रकार के मुताबिक इसे मोनोथेरैपी या फिर कंबिनेशन में इस्तेमाल किया जाता है। इसे पहले लाइन रेजिमेन, मेंटेनेंस रेजिमेन और रिलैप्सड सेटिंग के तौर पर प्रयोग में लाया जाता है। IQVIA यानी आईक्यूवीआईए के मुताबिक रेव्लिमिड (Revlimid) कैप्सूल की अमेरिका में पिछले 12 महीने में करीब 258 करोड़ डॉलर का बाजार था। दवा जल्द ही शिपिंग के लिए उपलब्ध हो जाएगा।

 

(शेयर मंथन 08 सितंबर, 2022)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख