शेयर मंथन में खोजें

दूसरी तिमाही में बीपीसीएल का घाटा घटकर 304.17 करोड़ रुपये पर पहुंचा

सरकारी तेल कंपनी बीपीसीएल (BPCL) के घाटे में कमी देखने को मिली है। स्टैंडअलोन आधार पर दूसरी तिमाही में घाटा 304.17 करोड़ रुपया रहा है।

 वहीं पिछली तिमाही में घाटा 6,263.05 करोड़ रुपये था। कंपनी ने वित्त वर्ष 2022 की दूसरी तिमाही में मुनाफा ₹2,840.73 करोड़ रुपये था। वहीं कंपनी की आय में भी 5.2 फीसदी की गिरावट देखने को मिली है। तिमाही आधार पर आय 1.21 लाख करोड़ रुपये के मुकाबले 1.14 लाख करोड़ रुपये रहा है। वहीं दूसरी तिमाही में 5865 करोड़ रुपये के कामकाजी घाटे के मुकाबले कंपनी ने 1434 करोड़ रुपये का कामकाजी मुनाफा दर्ज किया है। कंपनी का मार्जिन 1.25% के स्तर पर रहा है। कंपनी को सरकार से एक बार 5582 करोड़ रुपये का अनुदान मिला है। कंपनी को सरकार से यह आर्थिक सहायता पेट्रोल, डीजल की बिक्री पर हुए नुकसान के लिए दी गई है। कंपनी ने वित्त वर्ष 2023 के पहले छह महीने में 23.20 MMT (एमएमटी) उत्पादों की बिक्री की है, वहीं पिछले साल इसी अवधि में यह 19.54 MMT था। कंपनी के बिक्री में एमएस-रिटेल की हिस्सेदारी 24.70%, एचएसडी-रिटेल 29.78% और एटीएफ (ATF) (97.72%) रही है। कंपनी का 6 महीने का औसत ग्रॉस रिफाइनिंग मार्जिन यानी जीआरएम (GRM) $22.30 है जबकि पिछले साल इसी अवधि में $5.23 प्रति बैरल था। इस जीआरएम में 1 जुलाई 2022 को लगाए गए विशेष अतिरिक्त उत्पाद शुल्क और सड़क, इंफ्रा सेस (उपकर) शामिल नहीं है।

(शेयर मंथन, 08 नवंबर 2022)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख