शेयर मंथन में खोजें

स्मार्ट मीटर मैन्युफैक्चरिंग के लिए जेनेसिस का आईजीएल के साथ जेवी (JV) करार

जेनेसिस (Genesis) गैस सॉल्यूशंस प्राइवेट लिमिटेड ने इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड के साथ करार का ऐलान किया है। कंपनी ने यह करार संयुक्त उपक्रम के गठन के लिए किया है। आपको बता दें कि जेनेसिस (Genesis) गैस सॉल्यूशंस विकास लाइफकेयर लिमिटेड (VLF) की सब्सिडियरी है।

 जेनेसिस गैस सॉल्यूशंस प्राइवेट लिमिटेड और इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड संयुक्त उपक्रम में 110 करोड़ रुपये का निवेश करेगी। दोनों कंपनियां मिलकर मीटर मैन्युफैक्चरिंग इकाई लगाएगी। इस संयुक्त उपक्रम में इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड की हिस्सेदारी 51 फीसदी है जबकि जेनेसिस (Genesis) गैस सॉल्यूशंस प्राइवेट लिमिटेड की हिस्सेदारी 49 फीसदी होगी। संयुक्त उपक्रम के तहत गठित की गई कंपनी डायफ्राम गैस मीटर का उत्पादन करेगी जो आईओटी यानी इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT) से लैस होगी, जैसे LoRa, LoRaWAN, Bluetooth (ब्लूटूथ) NFC (एनएफसी), एनबी-आईओटी (NB-IoT) इत्यादि। शुरुआती दौर में इस संयुक्त कंपनी की सालाना 10 लाख स्मार्ट मीटर की उत्पादन क्षमता होगी, जिसे बाद में बढ़ाया जाएगा। इस इकाई के अप्रैल 2024 तक शुरू होने की उम्मीद है।

विकास ग्रुप के अध्यक्ष और जेनेसिस के निदेशक विकास गर्ग ने कहा कि यह संयुक्त उपक्रम गेमचेंजर साबित होगा। कंपनी की इस संयुक्त उपक्रम के जरिए घरेलू ग्राहकों के अलावा अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी पहुंचने का लक्ष्य है।

(शेयर मंथन, 07 मार्च, 2023)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख