शेयर मंथन में खोजें

हीरो मोटोकॉर्प,मारुति सुजुकी का अप्रैल से गाड़ियों की कीमत बढ़ाने का ऐलान

 हीरो मोटोकॉर्प ने अप्रैल से अपने गाड़ियों की कीमतों में बढ़ोतरी करने का ऐलान किया है। कंपनी अपने सभी मॉडल्स की कीमतों में 2 फीसदी तक की बढ़ोतरी करेगी। कंपनी ने यह फैसला उत्पादन लागत में बढ़ोतरी के कारण लिया है।

 आपको बता दें कि उत्पादन लागत में यह बढ़ोतरी उत्सर्जन के सख्त नियमों के पालन करने से हुई है। कंपनी अपने चुनिंदा मोटरसाइकिल और स्कूटर्स की कीमतों में बढ़ोतरी 1 अप्रैल से करने का फैसला किया है।कंपनी ने कीमतों में बढ़ोतरी 2 फीसदी तक करने का फैसला लिया है।हालाकि यह बढ़ोतरी मॉडल्स के आधार पर अलग-अलग होगा। कीमतों में यह बढ़ोतरी ओबीडी (OBD) ऑन बोर्ड डायग्नोस्टिक्स ट्रांजिशन के कारण लागत मेंइजाफे की भरपाई के लिए की गई है। कंपनी की ओर से भरोसा दिया गया है कि ग्राहकों को राहत देने के लिए इनोवेटिव फाइनेंसिंग सॉल्यूशंस मुहैया कराते रहेगी। फिलहाल भारतीय ऑटोमोबाइल BSVI के दूसरे चरण को लागू करने की दिशा में काम कर रही है। वहीं मारुति सुजुकी ने भी अप्रैल से गाड़ियों की कीमतों में बढ़ोतरी का ऐलान किया है। कीमतों में बढ़ोतरी अलग-अलग मॉडल्स के आधार पर होगी। लागत खर्च बढ़ने से कीमतों में बढ़ोतरी का फैसला कंपनी ने लिया है। हीरो मोटोकॉर्प का शेयर बीएसई पर 0.32% चढ़ कर 2,361.60 रुपये प्रति शेयर पर बंद हुआ है। वहीं मारुति सुजुकी का शेयर बीएसई पर 1.07% चढ़ कर 8,339.65 रुपये प्रति शेयर पर बंद हुआ है।

(शेयर मंथन, 23 मार्च, 2023)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख