शेयर मंथन में खोजें

अदाणी पावर ने सपोर्ट प्रॉपर्टीज प्राइवेट लिमिटेड में 100 फीसदी हिस्सा बेचा

अदाणी पावर ने सपोर्ट प्रॉपर्टीज प्राइवेट लिमिटेड यानी एसपीपीएल (SPPL) में 100 फीसदी हिस्सेदारी बेच दी है। कंपनी ने यह हिस्सेदारी अदाणीकॉनेक्स (AdaniConnex) प्राइवेट लिमिटेड को 1556 करोड़ रुपये के एंटरप्राइज वैल्यू पर बेची है।

 बीएसई को दी गई जानकारी में कहा गया है कि जिस पार्टी के साथ सौदा किया गया है उसके साथ बाइंडिंग समझौता पत्र पर हस्ताक्षर पहले किया जा चुका है, इसके लिए शेयर खरीद समझौता किया गया है। पिछले साल नवंबर में अदाणी पावर ने 100 फीसदी हिस्सा बिक्री के लिए एमओयू (MoU) यानी समझौता पत्र पर हस्ताक्षर किया है। कंपनी ने यह समझौता पत्र अपनी सब्सिडियरी सपोर्ट प्रॉपर्टीज प्राइवेट लिमिटेड यानी एसपीपीएल (SPPL) को अदानीकॉनेक्स प्राइवेट लिमिटेड यानी एसीएक्स (ACX) को बेचने के लिए किया था। सपोर्ट प्रॉपर्टीज प्राइवेट लिमिटेड यानी एसपीपीएल (SPPL) के 100 फीसदी हिस्से का एंटरप्राइज वैल्यूशन करीब 1,556.5 करोड़ रुपये लगाया गया है। हालाकि इसमें क्लोजिंग तारीख के एडजस्टमेंट के कारण वैल्युएशन की रकम का बदलाव संभव है। एसीएक्स (ACX) एक संयुक्त उपक्रम है जिसमें अदाणी एंटरप्राइज जो की प्रोमोटर ग्रुप कंपनी है और EdgeConneX (एजकनेक्स) की 50:50 फीसदी हिस्सेदारी है। यह कंपनी विश्वस्तरीय डाटा सेन्टर विकसित करने का काम करती है।साथ ही को-लोकेशन होस्टिंग और एनसिलियरी सर्विसेज भी मुहैया कराती है। अदाणी एंटरप्राइजेज का शेयर बीएसई (BSE) पर 2.90% गिर कर 1,740.55 रुपये प्रति शेयर पर बंद हुआ। अदाणी पावर का शेयर बीएसई (BSE) पर 4.27% गिर कर 192.60 रुपये प्रति शेयर पर बंद हुआ।

(शेयर मंथन, 24 मार्च, 2023)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख