शेयर मंथन में खोजें

एलऐंडटी की सब्सिडियरी को पावर ट्रांसमिशन और वितरण कारोबार को मिला ऑर्डर

लार्सन ऐंड टूब्रो की सब्सिडियरी को घरेलू और विदेशी बाजार के लिए नए ऑर्डर्स मिले हैं। एक्सचेंज को दी गई जानकारी के मुताबिक कंपनी के पावर ट्रांसमिशन और वितरण कारोबार को नए ऑर्डर्स मिले हैं।

 लार्सन ऐंड टूब्रो की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि यह ऑर्डर उसकी सब्सिडियरी कंपनी एलऐंडटी कंस्ट्रक्शन को मिले हैं। आपको बता दें कि कंपनी ने ऑर्डर को अलग-अलग कैटेगरी में बांट रखा है। कंपनी को मिला ऑर्डर 2500-5000 करोड़ रुपये के रेंज में है जो बड़े यानी लार्ज कैटेगरी के तहत आता है। घरेलू स्तर पर कंपनी को जहां यह ऑर्डर राजस्थान, गुजरात और छत्तीसगढ़ राज्य के लिए मिले हैं, वहीं विदेशों में यह ऑर्डर सऊदी अरब और मलेशिया के लिए मिले हैं। इसके अलावा कंपनी को पहले से चल रहे सबस्टेशन और ट्रांसमिशन लाइन कार्य के लिए भारत और विदेशों में अतिरिक्त ऑर्डर मिले हैं।

टी माधवा दास जो कि पूर्णकालिक निदेशक और सीनियर कार्यकारी वाइस प्रेसिडेंट, यूटिलिटिज हैं, उनके मुताबिक कंपनी का अगला फोकस अपने डिस्ट्रीब्यूशन सिस्टम (वितरण) को 100 विद्युतीकरण करना है।इसमें स्मार्ट ऐंड इंटेलीजेंट कारकों से लैस करना लक्ष्य है। इसके साथ हीं कंपनी रिन्युएबल एनर्जी के उत्पादन से लेकर उसके इंटीग्रेशन के काम को भी बहुत बखूबी से कर रही है। कंपनी वैश्विक स्तर पर हो रहे एनर्जी ट्रांजिशन मे तेजी लाने के लिए ऊच्च क्षमता वाले ट्रांसमिशन सिस्टम को तय समय के साथ सुरक्षित तरीके से पूरा कर रही है। आपको बता दें कि लार्सन ऐंड टूब्रो ईपीसी यानी इंजीनियरिंग, प्रोक्योरमेंट और कंस्ट्रक्शन (EPC) के कामों में वैश्विक स्तर की कंपनी है। कंपनी हाईटेक मैन्युफैक्चरिंग और सर्विसेज का भी काम करती है। कंपनी का कारोबार 50 से अधिक देशों में फैला हुआ है।

 

(शेयर मंथन, 27 मार्च, 2023)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख