शेयर मंथन में खोजें

सीसीआई से एचडीएफसी को एचडीएफसी एर्गो (ERGO) में अतिरिक्त हिस्सा खरीद को मंजूरी

कंपीटिशन कमीशन ऑफ इंडिया यानी भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग, सीसीआई (CCI) ने एचडीएफसी (HDFC) यानी हाउसिंग डेवलपमेंट कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड को एचडीएफसी लाइफ इंश्योरेंस कंपनी में अतिरिक्त हिस्सा खरीद को मंजूरी दे दी है।

 सीसीआई की ओर से जारी प्रेस रिलीज में कहा गया है कि प्रस्तावित कॉम्बिनेशन में एचडीएफसी की ओर से एचडीएफसी लाइफ में अतिरिक्त हिस्सा जो कि बाजार से एक या एक से अधिक लेनदेन के जरिए खरीदा जाएगा। प्रस्तावित विलय के बाद जो कंपनी बनेगी जो एचडीएफसी बैंक होगी जिसमें एचडीएफसी का विलय होगा। बैंकिंग कानून के मुताबिक एचडीएफसी बैंक का एचडीएफसी लाइफ में 50% से अधिक की हिस्सेदारी होगी। एचडीएफसी लिमिटेड (हिस्सा अधिग्रहण करने वाली कंपनी) एक पब्लिक लिमिटेड कंपनी है, जिसका गठन कंपनीज एक्ट 1956 के तहत हुआ है। इस कंपनी के शेयर बीएसई (BSE) यानी बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज और एनएसई (NSE) यानी नेशनल स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्टेड है। यह एक हाउसिंग फाइनेंस कंपनी है जो नेशनल हाउसिंग बैंक के साथ भारतीय रिजर्व बैंक के पास रजिस्टर्ड है। मुख्य तौर पर कंपनी का कारोबार व्यक्तिगत, कॉरपोरेट्स को कर्ज मुहैया कराती है। इसके अलावा देशभर में घरों और अपार्टमेंट की खरीद, निर्माण, विकास और मरम्मत के अलावा व्यावसायिक प्रॉपर्टी के लिए कर्ज मुहैया कराती है। एचडीएफसी का शेयर बीएसई पर 0.12% चढ़ कर 2657.90 रुपये प्रति शेयर पर बंद हुआ।

(शेयर मंथन, 20 जून, 2023)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख