शेयर मंथन में खोजें

नए ऑर्डर मिलने से केईसी इंटरनेशनल में करीब 4% का उछाल

कंपनी को ट्रांसमिशन और डिस्ट्रीब्यूशन कारोबार के लिए ऑर्डर मिले हैं। कंपनी को भारत, मिडिल-ईस्ट, यूरोप, अफ्रीका और अमेरिका के लिए ऑर्डर मिले है। कंपनी को मिडिल-ईस्ट में 220 और 400 kV ओवरहेड ट्रांसमिशन लाइन के लिए ऑर्डर मिले हैं।

वहीं यूरोप में 110 kV ट्रांसमिशन लाइन के लिए ऑर्डर मिले हैं। वहीं कंपनी को मिडिल-ईस्ट, अफ्रीका और अमेरिका में टावर सप्लाई के लिए ऑर्डर मिले हैं। अमेरिका में हार्डवेयर और पोल की आपूर्ति के लिए ऑर्डर मिला है। वहीं वैश्विक स्तर की स्टील उत्पादक से भारत में 220 kv केबलिंग वर्क्स के लिए ऑर्डर मिलता है। वहीं कंपनी को भारत में 25 kV ओवरहेड इलेक्ट्रिफिकेशन के लिए ऑर्डर मिला। वहीं कंपनी को केबलिंग कारोबार के लिए भारत सहित विदेश से भी ऑर्डर मिला है।

कंपनी के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी विमल केजरीवाल ने कहा कि केबलिंग कारोबार के लिए भारत में मिले ऑर्डर से से काफी खुश हैं। मौजूदा साल में अभी तक 10,000 करोड़ रुपये के ऑर्डर मिल चुके हैं। आपको बता दें कि केईसी इंटरनेशनल लिमिटेड आरपीजी (RPG) ग्रुप का हिस्सा है। कंपनी को अलग-अलग कारोबार के लिए 1005 करोड़ रुपये के ऑर्डर मिले हैं। ऑर्डर मिलने के बाद कंपनी के शेयरों में 4.61% तक की तेजी दिखी। शेयर ने 627 रुपये तक का स्तर छुआ। कंपनी के शेयर में पिछले एक साल में 47.41% तक की बढ़त रही है वहीं मौजूदा साल में शेयर अब तक 26.29% तक बढ़ चुका है। कंपनी का मार्केट कैप बढ़कर 15,727 करोड़ रुपये हो गया है।

 

(शेयर मंथन, 21 नवंबर 2023)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख