शेयर मंथन में खोजें

बजाज ऑटो पर दिग्गज ब्रोकरेज हाउस बुलिश

दोपहिया वाहन बनाने वाली दिग्गज कंपनी बजाज ऑटो पर ब्रोकरेज हाउस बुलिश हो गई हैं। जेपी मॉर्गन ने बजाज ऑटो पर ओवरवेट की रेटिंग बरकरार रखी है।

साथ ही लक्ष्य 6100 रुपये से बढ़ाकर 6400 रुपये कर दिया है। वहीं मॉर्गन स्टैनली ने ओवरवेट की रेटिंग बरकरार रखते हुए लक्ष्य में बढ़ोतरी की है। मॉर्गन स्टैनली ने लक्ष्य 5449 रुपये से बढ़ाकर 6229 रुपये किया है। ब्रोकरेज हाउसेज ने लक्ष्य बढ़ाने के कई तर्क दिए हैं। त्योहारी सीजन के दौरान 125 CC (सीसी) प्लस की बाइक्स में सालाना आधार पर 50% की बढ़ोतरी देखने को मिली। वहीं इस दौरान कंपनी की कुल वृद्धि में 20% की बढ़त देखने को मिली। कंपनी की "TRIUMPH" की बिक्री अनुमान से बेहतर रही। कंपनी का फोकस अब उत्पादन और डिस्ट्रीब्यूशन पर फोकस बढ़ा रही है। कंपनी के चेतक EV की भी मजबूत मांग रहने की उम्मीद है। कंपनी अगले महीने नया मॉडल लॉन्च करने वाली है। जहां तक तिपहिया वाहनों की बिक्री का सवाल है तो कंपनी के पास 80% से ज्यादा का मार्केट शेयर है। वहीं एक्सपोर्ट्स मार्केट में भी अब सुधार देखने को मिल रही है। बजाज ऑटो का शेयर 3.14% चढ़ कर 5932 रुपये प्रति शेयर पर बंद हुआ।

 

(शेयर मंथन, 23 नवंबर 2023)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख