शेयर मंथन में खोजें

एसीपीएल का 100 फीसदी अधिग्रहण करेगी पीसीबीएल (PCBL)

फिलिप्स कार्बन ब्लैक के बोर्ड ने मंगलवार यानी 28 नवंबर को एक्वाफार्म केमिकल्स प्राइवेट लिमिटेड (Aquapharm Chemicals Private Limited) के अधिग्रहण को बोर्ड से मंजूरी दे दी है।

 कंपनी यह अधिग्रहण 3800 करोड़ रुपये में करेगी। कंपनी एक्वाफार्म केमिकल के 100% हिस्से का अधिग्रहण करेगी। कंपनी की ओर से एक्सचेंज को दी गई जानकारी में कहा गया है कि, कंपनी ने एसीपीएल (ACPL) के साथ शेयर खरीद समझौता (SPA) किया है। इसके लिए बाकी रेगुलेटर्स से मंजूरी मिलना बाकी है। इस डील को पूरा करने के लिए रकम आंतरिक स्रोतों के अलावा बाहर से फंड जुटा कर की जाएगी। इसके लिए सब्सिडियरी कंपनियों से भी मदद ली जा सकती है। फिलहाल कंपनी के पास 450 करोड़ रुपये की नकदी है। कंपनी के मुताबिक अधिग्रहण के लिए ली गई कर्ज को 30 महीने में चुका देगी। कंपनी को यह अधिग्रहण वित्त वर्ष 2024 की चौथी तिमाही तक पूरी होने की उम्मीद है।

इस अधिग्रहण से कंपनी अंतरराष्ट्रीय बाजार के ग्लोबल स्पेश्यालिटी सेगमेंट में प्रवेश करेगी। यह वाटर ट्रीटमेंट केमिकल्स और ऑयल ऐंड गैस केमिकल से जुड़ा है। कंपनी इस अधिग्रहण के जरिए वैश्विक स्तर पर केमिकल कारोबार के पोर्टफोलियो का विस्तार होगा। एक्वाफार्म 40 से अधिक देशों को स्पेश्यालिटी केमिकल का निर्यात करती है। फिलिप्स कार्बन ब्लैक यानी पीसीबीएल (PCBL) भारत में सबसे ज्यादा कार्बन ब्लैक का उत्पादन करने वाली कंपनी है। कंपनी के 45 से ज्यादा देशों में ग्राहक हैं। कंपनी का शेयर बीएसई पर 4.98% चढ़ कर 266.90 रुपये प्रति शेयर पर बंद हुआ।

 

(शेयर मंथन, 29 नवंबर 2023)

 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख