शेयर मंथन में खोजें

प्रोस्टेट कैंसर की दवा के लिए जायडस लाइफसाइंसेज ने करार किया

जायडस लाइफसाइंसेज ने दवा की बिक्री के लिए करार किया है। कंपनी ने यह करार ल्यूप्रोलाइड लॉन्ग एक्टिव इंजेक्टेबल (Leuprolide Long-Acting Injectable) को विकसित करने के साथ अमेरिका में बिक्री के लिए किया है। कंपनी ने दवा की बिक्री के लिए Daewoong फार्मास्यूटिकल्स के साथ एक्सक्लूसिव लाइसेंसिंग करार का ऐलान किया है।

 यह करार कंपनी की सब्सिडिरी जायडस डीएमसीसी (DMCC) ने किया है। यह दवा रेफरेंस लिस्टेड ड्रग यानी आरएलडी (RLD) Lupron के समान है। यह दवा 6 डोज में उपलब्ध होगी। इस करार के तहत जायडस के ऊपर दवा के क्लिनिकल डेवलपमेंट और अमेरिका में दवा की बिक्री की जिम्मेदारी होगी। वहीं Daewoong फार्मास्यूटिकल्स पर प्री-क्लिनिकल स्टडी, उत्पादन और उत्पादन की सप्लाई की जिम्मेदारी होगी। Daewoong फार्मा अपने प्रॉपराइटरी तकनीक का इस्तेमाल करेगी। कंपनी डिपो सस्पेंशन के लिए Leuprolide Acetate का उत्पादन करेगी। कंपनी इस केमिकल का उत्पादन दक्षिण कोरिया के ओसोंग इकाई में करेगी। वहीं करार के तहत दवा के विकसित, रेगुलेटरी और बिक्री के क्षेत्र में एक खास मुकाम हासिल करने पर भी भुगतान करना होगा। भविष्य में बिक्री से होने वाला मुनाफा भी दोनों कंपनियां साझा करेंगी। इस दवा का इस्तेमाल एडवांस्ड प्रोस्टेट कैंसर के इलाज में किया जाता है। इस दवा का अमेरिकी बाजार में सालाना 67.1 करोड़ डॉलर का कारोबार है। कंपनी का शेयर बीएसई पर 0.84% गिर कर 633.20 रुपये प्रति शेयर पर बंद हुआ।  

(शेयर मंथन, 11 दिसंबर 2023)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख