शेयर मंथन में खोजें

तीसरी तिमाही में यूपीएल (UPL) को 1217 करोड़ रुपये का घाटा

एग्रोकेमिकल की दिग्गज कंपनी यूपीएल (UPL) यानी यूनाइटेड फॉस्फोरस लिमिटेड ने तीसरी तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं। कंपनी तीसरी तिमाही में मुनाफे से घाटे में आ गई है।

 कंपनी 1087 करोड़ रुपये मुनाफे के मुकाबले 1217 करोड़ रुपये के घाटे में आ गई है। वहीं कंपनी की आय में भी 27.7% गिरावट देखने को मिली है। आय 13679 करोड़ रुपये से घटकर 9887 करोड़ रुपये रह गई है। वहीं एडजस्टेड आधार पर कामकाजी मुनाफा में 86% की गिरावट देखी गई है। कामकाजी मुनाफा 3034 करोड़ रुपये से घटकर 416 करोड़ रुपये के स्तर पर आ गया है। वहीं एडजस्टेड आधार पर मार्जिन में कमी आई है। मार्जिन 22.2% से घटकर 4.2% के स्तर पर आ गई है। फॉरेक्स घाटा 150 करोड़ रुपये से बढ़कर 323 करोड़ रुपये हो गया है। कंपनी के मुताबिक कुल आय के मटीरियल लागत 48.4% से बढ़कर 64% हो गया है। वहीं कंपनी के दूसरे खर्चों में कमी देखने को मिली है। अन्य खर्च 2694 करोड़ रुपये से घटकर 1979 करोड़ रुपये हो गया है। वित्तीय लागत 8994 करोड़ रुपये से बढ़कर 1191 करोड़ रुपये हो गया है। कंपनी को हुए अतिरिक्त खर्च 20 करोड़ रुपये से घटकर 17 करोड़ रुपये हो गई है। कंपनी के कुल वॉल्यूम में 5% की गिरावट आई है। वहीं उत्पादों की कीमतों में भी 24% की कमी देखने को मिली है।

जहां तक क्षेत्रवार आय का सवाल है तो लैटिन अमेरिका से आय में 30% की गिरावट आई है, वहीं उत्तरी अमेरिका कारोबार से भी आय 67% घटी है। यूरोप कारोबार से आय में 46% की कमी आई है।
खराब नतीजों से यूपीएल का शेयर तीन साल के निचले स्तर पर आ गया है। ऐसी आशंका जताई जा रही है कि मार्च में होने वाली समीक्षा में कंपनी निफ्टी से बाहर भी हो सकता है। यूपीएल का शेयर 11.18% गिर कर 470 रुपये प्रति शेयर पर बंद हुआ।

(शेयर मंथन, 5 फरवरी 2024)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख