शेयर मंथन में खोजें

चौथी तिमाही में एबीएफआरएल का घाटा बढ़ा, आय 18% बढ़ी

आदित्य बिड़ला फैशन रिटेल लिमिटेड ने चौथी तिमाही के नतीजे जारी किए हैं। कंपनी का घाटा 194.5 करोड़ रुपये से बढ़कर 266.4 करोड़ रुपये हो गया है। वहीं कंपनी की आय में 18% का उछाल देखने को मिला है।

 कंपनी की आय 2879.7 करोड़ रुपये से बढ़कर 3406.7 करोड़ रुपये के स्तर पर पहुंच गया है। कंपनी के कामकाजी मुनाफे में 47.1% का जबरदस्त उछाल देखा गया है। कामकाजी मुनाफा 192.8 करोड़ रुपये से बढ़कर 283.7 करोड़ रुपये हो गया है। कामकाजी मार्जिन 6.7% से बढ़कर 8.3% दर्ज हुआ है। कंपनी के मुताबिक परिणामों को पिछली तिमाही से तुलना करना ठीक नहीं है क्योंकि इस दौरान कंपनी ने टीसीएनएस क्लोदिंग (TCNS Clothing) और स्टाइलवर्स लाइफस्टाइल (Styleverse Lifestyle) का अधिग्रहण किया है।

मार्च तिमाही में कंपनी का कुल खर्च 3813 करोड़ रुपया रहा है। कंपनी की मदुरा फैाशन ऐंड लाइफस्टाइल से आय 'Madura Fashion & Lifestyle' 1861.75 करोड़ रुपये रही है, वहीं पैंटालून्स ब्रांड से आय 895.03 करोड़ रुपये रहा है। एथनिक यानी पारंपरिक के अलावा दूसरे कारोबार से आय 712.4 करोड़ रुपये दर्ज हुई है। इसकी वजह सेम स्टोर सेल बिक्री अधिक रहना है। साथ ही नेटवर्क विस्तार के साथ कैटेगरी का विस्तार भी इसकी वजहों में शामिल है। रीबॉक (Reebok) सेगमेंट में वृद्धि 29% रही है। खास बात यह रही है कि ऑपरेशन के पहले साल में हीं कंपनी की आय 450 करोड़ रुपये के पार चली गई है। कंपनी ने हाल ही में मदुरा कारोबार को अलग करने का फैसला लिया है। इसे अलग से लिस्ट कराने की कंपनी की योजना है जिसका नाम आदित्य बिड़ला लाइफस्टाइल ब्रांड्स लिमिटेड है (ABLBL) । कंपनी का शेयर बीएसई पर 4.80% चढ़ रप 299.35 रुपये प्रति शेयर पर बंद हुआ।

(शेयर मंथन 29 मई, 2024)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख